विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए शुभ नहीं है भोजपुरी ब्राह्मण स्टार
आज रवि किशन की दो जनसभा
अनूपपुर।
सोमवार को दोपहर के बाद भाजपा के गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार माने जाने वाले रवि किशन शुक्ला भाजपा के प्रचार प्रसार के लिए अनूपपुर विधानसभा और कोतमा विधानसभा में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन शुक्ला के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जहां जोधपुर से तैयारी में जुटी है वहीं राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो कलारी क्षेत्र में 2018 के चुनाव में दिल्ली प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी के स्टार मनोज तिवारी का कार्यक्रम उसी जगह हुआ था जहां आज रवि किशन जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि 2018 के चुनाव में मनोज तिवारी के सभा के बाद भी दोनों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों को जीत नहीं हासिल हुई थी या यह कहा जाए की भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी इस क्षेत्र की जनता को प्रभावित करने में सफल नहीं रहे तो गलत नहीं है और यही नहीं अनूपपुर के राजनीतिक पंडित तो यहां तक कहते हैं कि भोजपुरी का ब्राह्मण स्टार भाजपा के लिए शुभ नहीं है। इसके पीछे अधिकतर राजनीतिक विशेषज्ञों का तर्क है कि भले ही पूरा कॉलोनी क्षेत्र पूर्वांचल और बिहार मतदाताओं से भरा है और एक अनुमान के तहत इस क्षेत्र के लगभग 10000 मतदाता हैं लेकिन इसके बावजूद भी भोजपुरी ब्राह्मण स्टार का इस क्षेत्र के मतदाताओं पर प्रभाव न डालने के पीछे का जो तर्क है वह यही है कि इस क्षेत्र में भोजपुरी या बिहार के ब्राह्मणों की संख्या बहुत ही काम है जिसके कारण भाजपा को वोटो का फायदा नहीं मिलता। यही नहीं कुछ लोगों का यह भी तर्क है कि भाजपा में कभी नंबर एक कभी नंबर दो रहे वर्तमान में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोतमा के भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव प्रचार कर चुके हैं उसे समय भी भाजपा प्रत्याशी को हर का सामना करना पड़ा था। फिलहाल राजनीति मे इतिहास के पन्नों से नहीं वर्तमान राजनीतिक समीकरण से जीत हार का समीकरण तय किया जाता है लेकिन यह भी माना जाता है कि कभी-कभी राजनीति में पनौती सबसे बड़ी मुख्य भूमिका में होती है अगर 2018 की तरह 2023 में भी कोतमा और अनूपपुर में भाजपा को हर का सामना करना पड़ा तो इस क्षेत्र में भोजपुरी स्टार को बुलाना भाजपा के लिए सबसे बड़ी पनौती हो सकता है।