प्रेक्षक श्री भट ने एकलव्य विद्यालय में बनाए गए सुविधा केन्द्र का लिया जायजा

प्रेक्षक श्री भट ने एकलव्य विद्यालय में बनाए गए सुविधा केन्द्र का लिया जायजा
अनूपपुर / विधानसभा निर्वाचन के लिए तैनात किए गए मतदान दलों के मतदान कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान करने हेतु एकलव्य विद्यालय अनूपपुर में बनाए गए सुविधा केन्द्र का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 88-पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक एजाज अहमद भट ने निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर दीपक पाण्डेय उपस्थित थे। प्रेक्षक भट ने रिटर्निंग अधिकारी से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मतदान कार्मिकों के समुचित व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया।