विमुक्ति दिवस पर समाज कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी

विमुक्ति दिवस पर समाज कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी
अनूपपुर I विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु जनजातियों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेष शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से 31 अगस्त विमुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक मंजुला सेन्द्रे, श्रम निरीक्षक स्नेहा जायसवाल, पिछड़ा वर्ग निरीक्षक निकिता भल्लावी के साथ ही विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु जनजातियों के जिला स्तरीय समिति के अषासकीय सदस्य ब्रजराज जोगी, काषीराम बंजारा, बंजारा समाज के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बंजारा सहित समाज के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय ने विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जाति के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए समस्याओं के समाधान के संबंध में आश्वस्त किया गया। सहायक संचालक मंजुला सेन्द्रे ने योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी पात्र लोगों को आगे आकर लाभ उठाने की अपील की गई। निरीक्षक निकिता भल्लावी ने विमुक्ति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बंजारा समाज के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बंजारा ने घुमक्कड़ समाज के इतिहास की जानकारी दी। जिला स्तरीय समिति के अशासकीय सदस्य ब्रजराज जोगी, काशीराम बंजारा ने भी विचार रखे।