भाजपा नेता अनिल गुप्ता का एक और काला कारनामा,सत्ता के रसूख के विस्थापन की जमीन करवा ली नाम,बाप बेटी को हाईकोर्ट ने किया तलब - विजय उरमलिया की कलम से
अनूपपुर - भाजपा नेता अनिल गुप्ता के काले कारनामो का बहीखाता हर दिन सामने आ रहा है और अब एक ऐसा मामला सामने आया है जहां सत्ता के मद में चूर ये भाजपा नेता खुद तो सरकार की जमीन रजिस्ट्री करवा ली इस पूरे सडयंत्र में अपनी बेटी को भी शामिल कर लिया दरसल मामला जिले के जैतहरी तहसील अंतर्गत एक भूमि के मामले में भाजपा के नेता अनिल गुप्ता व उनके पुत्री आकांक्षा गुप्ता को हाई कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए जबाब पेश करने को कहा है।

यह है पूरा मामला

तहसील जैतहरी के पटवारी हल्का गोबरी की भूमि खसरा क्र० 161/3 एवं 163/2 रकवा 1.618 हे० गैर हकदार भूमि को बुद्धा अहीर, मालती अहीर पिता भोगला अहीर द्वारा क्रेता अनिल गुप्ता पिता रामकृपाल गुप्ता को बेईमानी पूर्वक विक्रय किये जाने से अमानत में खयानत की धारा पर अपराध पंजीबद्ध किये जाने की शिकायत की गई थी लेकिन शिकायत में कोई कार्यवाही न होने से मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा

शिकायतकर्ता संजीव चंदेल ने शिकायत पत्र में लेख किया था कि तहसील जैतहरी के पटवारी हल्का गोबरी की भूमि खसरा क्र० 161/3 एवं 163/2 रकवा 1.618 हे० गैर हकदार भूमि को बुद्धा अहीर, मालती अहीर पिता भोगला अहीर को म०प्र० शासन द्वारा कृषि कार्य हेतु पट्टे पर दिया गया था जिसे कलेक्टर की अनुमति के बिना किसी अन्य व्यक्ति को विक्री नहीं किया जा सकता और उसमें भी कई शर्तों के आधर पर जमीन विक्रय की जा सकती है चूंकि जमीन विस्थापन में दी गई है इसलिए विक्रय न करने का अधिकार है और न ही खरीदी जा सकती है विस्थापन की जमीन किन्तु बुद्धा अहीर, मालती अहीर पिता भोगला अहीर निवासी बस्ती जैतहरी द्वारा बेईमानी एवं छल कपट से  अनिल गुप्ता पिता रामकृपाल गुप्ता निवासी जैतहरी के साथ सांठगांठ कर क्रय विक्रय किया गया। क्रेता एवं विक्रेता द्वारा यह भली भांति जानते हुए की शासन से प्राप्त पट्टे की भूमि का क्रय विक्रय नहीं किया जा सकता इसके बावजूद भी क्रय विक्रय किया गया है जो की अपराध की श्रेणी में आता है।

क्रेता अनिल गुप्ता पिता रामकृपाल गुप्ता निवासी जैतहरी एवं बिक्रेता बुद्ध अहीर, मालती अहीर पिता भोगला अहीर निवासी बस्ती जैतहरी के विरुद्ध अमानत में खयानत की धारा 420,467,468,469,471, 120बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाए शिकायत में उल्लेख किया गया था , जब शिकायत पर पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नही की तब शिकायतकर्ता हाई कोर्ट में क्रिमिनल मामले के तहत सुनवाई के लिए आवेदन दिया जहां पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए अनिल गुप्ता और उसकी सुपुत्री आकांक्षा गुप्ता को जबाव तलब कर लिया है इस भाजपा नेता के ऐसे कई काले कारनामे मौजूद है जिनका खुलासा आये दिन हो रहा है