पुष्पराजगढ विधानसभा ग्राम पंचायत सिघौरा मैराटोला,तलबाटोला,शक्तिदाई में रंग मंच का हुआ लोकार्पण

पुष्पराजगढ विधानसभा ग्राम पंचायत सिघौरा मैराटोला,तलबाटोला,शक्तिदाई में रंग मंच का हुआ लोकार्पण
पुष्पराजगढ। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंघौरा के अन्तर्गत सिंघौरा, मैराटोला, तलबाटोला, शक्तिदाई में रंग मंच का लोकार्पण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपनों कर कमलों से सार्वजनिक रंग मंच का फिता काटकर क्षेत्रवासियों को नई सौगात प्रदान की क्षेत्रवासियों द्वारा माननीय विधायक जी का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत वंदन अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किये सर्व प्रथम माननीय विधायक जी के द्वारा ग्राम पंचायत सिंघौरा शक्तिदाई में पूजा अर्चना कर अपने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास एवं सुख समृद्धि हेतु पुजा अर्चना कर आशीर्वाद पुण्य लाभ प्राप्त किये।