स्वसहायता समूह की महिलाओं को विधानसभा चुनाव में बनाया जाए प्रत्याशी स्वसहायता समूह की महिलाओं को विधानसभा चुनाव में बनाया जाए प्रत्याशी राजा

स्वसहायता समूह की महिलाओं को विधानसभा चुनाव में बनाया जाए प्रत्याशी
स्वसहायता समूह की महिलाओं को विधानसभा चुनाव में बनाया जाए प्रत्याशी राजा शहडोल। शहडोल जिले के बुटार नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजा सरावगी ने एक बयान में कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन के माध्यम से पूरे मध्य प्रदेश में समूह से जुड़कर महिलाएं सराहनीय कार्य कर रही है इनमें से कई महिलाएं राजनीति में उतर रही है जिनका लोग समर्थन भी करते हैं और यह महिलाएं गरीबी से उठकर समाज में अपना एक अलग स्थान बना रही है। इन्हें आम लोगों के दुख दर्द का अच्छा अनुभव है ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी को भी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को भी अवसर देना चाहिए। प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं ने उन्नति की है जिसकी सराहना भी हो रही है शहडोल जिले के अंतर्गत जब पकरिया ग्राम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का आगमन हुआ था तब उन्होंने महिलाओं को विशेष महत्व भी दिया। महिला शक्ति उनसे मिली और उनके बीच बैठकर प्रधानमंत्री ने भोजन भी किया इन महिलाओं ने अपने हाथों से भोजन पकाकर महिलाओं को खिलाया। राजा सरावगी ने भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में स्व सहायता समूहों में सक्रियता से कम कर रही महिलाओं को अवसर दिया जाए तो अच्छे परिणाम आएंगे प्रदेश में शहडोल संभाग सहित हर जिले में समूह से जुड़कर काम करने वाली महिलाओं की संख्या लाखों में है जो किसी भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समूहों से जुड़ी महिलाओं को टिकट का अवसर देना चाहिए। कई महिलाएं चुनाव लड़ना भी चाहती हैं और ऐसी महिलाओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी उनकी पहली प्राथमिकता है क्योंकि उनकी उन्नति की राह भाजपा से ही मिली है।