शहडोल संभाग में अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों की घोषणा, 

अनूपपुर।
अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के शहडोल संभाग में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद दीक्षित जी की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दुबे जी की अनुशंसा पर की गई हैं।

संभागीय स्तर पर प्रमुख नियुक्तियाँ:
शहडोल संभाग के संभागीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सीताराम पटेल को सौंपी गई है। वहीं अनुभवी पत्रकार विनोद द्विवेदी और संतोष टंडन को संभागीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
संभाग के अंतर्गत अनूपपुर जिले के संरक्षक मंडल सदस्य के रूप में सुनील चौरसिया, राजेश सिंह, और अभय पाठक को मनोनीत किया गया है।

जिला अध्यक्ष रामभुवन ने अनूपपुर जिले के कार्यकारिणी घोषित की:
प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दुबे के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष राम भुवन गौतम की अनुशंसा पर अनूपपुर जिले के लिए भी कार्यकारिणी घोषित की गई है।

महासचिव: प्रीतम तिवारी

जिला उपाध्यक्ष: रवि ओझा, मोहम्मद जावेद, शिव लखन शुक्ला

कोषाध्यक्ष: सुजीत शुक्ला

सचिव: ज्ञानेंद्र पांडे, चंद्रिका चंद्र


राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद दीक्षित जी ने नवमनोनीत सभी पदाधिकारियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के हित में सदैव तत्पर है और पत्रकारिता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में सदैव अग्रसर रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दुबे ने भी सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की शुभकामनाएं दीं।

जिला अध्यक्ष राम भुवन गौतम ने विश्वास व्यक्त किया कि अनूपपुर जिले की नवगठित कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगी और प्रशासन से उनके अधिकारों की प्राप्ति हेतु सशक्त भूमिका निभाएगी।