संयुक्त किसान मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक शहडोल स्थित होटल मोती महल के सभागार में शांति एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में संपन्न

 

शहडोल I संयुक्त किसान मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक शहडोल स्थित होटल मोती महल के सभागार में शांति एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में संपन्न। 
इस आशय की जानकारी एक लिखित विज्ञप्ति के माध्यम से सर्वोदय मंडल एवं किसान सभा के सदस्यों द्वारा दिया गया।
देश भर की मौजूदा स्थिति एवं किसानों की हालत से द्रवित पूर्णतः गैरराजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा के इस बैठक के शुभारंभ अखिल भारत सर्वोदय मंडल के शहडोल संभाग के अध्यक्ष भूपेश शर्मा के स्वागत भाषण से हुआ तत्पश्चात अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष जनक राठौर ने भोपाल में संपन्न हुए प्रदेश स्तरीय बैठक की रपट प्रस्तुत करते हुए संभाग स्तरीय सम्मेलन 2 अक्टूबर गांधी जयंती को किया जाए। किसान सभा के ही रामनाथ यादव जी ने वनाधिकार अधिनियम, भूमि अधिग्रहण से जुड़ी जन समस्याओं को मुद्दा बनाने की बात कही। रमेश जी ने मनरेगा एवं सब्जी उत्पादक किसानों को उनके उपज की उचित दाम ना मिलने को मुद्दा बनाने का प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संतोष अग्रवाल जी ने स्थानीय जनआधारित मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कहते हुए तन मन एवं धन से सहयोग की बात कही तो किसान सभा के हीरालाल राठौर ने पूरे प्रदेश में शहडोल संभाग के उपेक्षित एवम पिछड़े होने को प्रमुखता से उठाई। वहीं संजय सिंह राठौर ने पानी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
  अखिल भारत सर्वोदय मंडल के संभागीय अध्यक्ष भपेश शर्मा ने कोल माइंस द्वारा भू अधिग्रहण से विस्थापन , पुनर्वास एवं रोजगार आदि के मुद्दे की जोड़ने की बात कही वहीं राष्ट्रीय युवा संगठन के प्रदेश संयोजक शिवकांत त्रिपाठी ने महिलाओं एवं आदिवासियों के शोषण की बात की वहीं वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता राजेश मानव ने देश में बिगड़ती कानून एवं व्यस्था के प्रति चिंता व्यक्त की।
वहीं सामित अली ने संभाग भर में यात्रा आयोजित करने की बात कही।
उल्लेखनीय है की इस बैठक में संभाग स्तर पर अनेक यात्राओं की रूप रेखा बनी। सभा के अंत में मणिपुर की स्थिति पर संयुक्त रूप से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।