शासकीय महाविद्यालय कोतमा में राष्ट्रीय/सायबर एवं महिला सुरक्षा कार्यकम का आयोजन


कोतमा। दिनांक 10 मार्च को शासकीय महाराजा मार्तंड महाविद्यालय कोतमा के नवनिर्मित भवन में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिपेक्ष्य में “राष्ट्रीय/सायबर एवं महिला सुरक्षा” विषय पर व्याख्यान एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
      उक्त कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के थाना कोतमा से सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद अकबर खान, हेड कांस्टेबल रामपाल पटेल एवं कांस्टेबल अभय त्रिपाठी वक्ता विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे।  सर्प्रथम संस्था प्राचार्य एवं अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ विनय कुमार सोनवानी द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं विद्यार्थियों के समक्ष अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने राष्ट्रीय/सायबर एवं महिला सुरक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत किए एवं सभी को तकनीकी/बैंकिंग फ्रॉड एवं होने वाली  धोखाधड़ी से बचने के लिए समय-समय पर शासन-प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक निर्देशों को ध्यान में रखकर सचेत रहने का आग्रह किया।  
कार्यक्रम में आगे विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित मो. अकबर खान ने अपना उद्बोधन दिया। अपने उद्बोधन में मो. अकबर खान द्वारा राष्ट्रीय/सायबर एवं महिला सुरक्षा पर आये दिनों होने वाली घटनाओ का उदाहरण लेते हुए सभी को राष्ट्रीय/सायबर एवं महिला सुरक्षा पर जानकारी प्रदान की। साथ ही मो. अकबर खान पैसो का फ्रॉड, महिलाओ के साथ होने वाले अपराधो एवं उनके बचाव के साथ ही राष्ट्रीय आपदाओं से निपटने हेतु आवश्यक उपाय सम्बन्धी जानकारी सभी के समक्ष प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की सहा. प्राध्यापक डॉ. अनीता तिवारी द्वारा कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों मो. अकबर खान, रामपाल पटेल एवं अभय त्रिपाठी का महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. श्री कान्त मिश्र एवं मो. मोबीन द्वारा किया गया।
       उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियो ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. प्रवीण कुमार यादव, डॉ सुरेश कुमार चौधरी एवं डॉ राज कुमार रैदास ने अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ़ का सराहनीय योगदान रहा।