शासकीय महाविद्यालय, गाड़ा सरई मे राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्रारम्भ


गाड़ा सरई /  शासकीय महाविद्यालय, गाड़ा सरई  की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष  शिविर का  आयोजन किकरा तालाब  मे किया जा रहा है। शिविर का  उद्घाटन सत्र 14 फ़रवरी से प्रारम्भ हुआ, जिसके साथ ही शिविर की औपचारिक शुरुआत हुई स्वयंसेवकों द्वारा महा विद्यालय परिसर की साफ सफाई से किया गया 

उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रमोद कुमार वासपे  विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का विकास होता है।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर आम तौर पर स्वयंसेवकों में सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस शिविर में स्वच्छता अभियान, योग सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साक्षरता रैली, और स्वास्थ्य जागरूकता (जैसे 'योगा से होगा' या स्वास्थ्य शिविर) शामिल होते हैं।