*शासकीय महाविद्यालय गाड़ासराई में भारतीय ज्ञान परंपरा के कार्यक्रम सम्पन्न*

गाड़ासराई/   शासकीय महाविद्यालय गाड़ासराई में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत त्रैमासिक कैलेंडर के अनुसार दिनांक 23 जनवरी को बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर सरस्वती वंदना पूजन तथा भाषण एवं एकल सामूहिक नृत्य कार्यक्रम मे विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति और  मतदाता दिवस शपथ ग्रहण  कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किए, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार वास्पे जी के मार्गदर्शन में डॉ भागवत प्रसाद झारिया प्रभारी भारतीय ज्ञान परंपरा, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के नेतृत्व में आज कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l इसके अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के ऊपर विद्यार्थियों ने अपने विचार  भाषण प्रस्तुत कियाl कार्यक्रम में डॉ अदिति पिटानिया मैडम, डॉ सुनील सिंह एवं श्री हिमांशु मरावी, प्रेम सिंह परस्ते एवं श्रीमति मोहवती सहित बड़ी मात्रा में विद्यार्थी उपस्थित रहे l