शा.महाविद्यालय  गाड़ासरई मे सात दिवसीय विशेष शिविर   का आयोजन संपन्न 

गाड़ासरई/ शासकीय महाविद्यालय गाड़ासरई राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रिपोर्ट प्रस्तुति, और स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ गोदग्राम किकरातालाब मे 20 फ़रवरी 2026 को समाप्त हुआ।  कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर भगवत प्रसाद झारिया ने सात दिवस के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण दिया. शिविर में स्वयंसेवी छात्र छlत्राओं द्वारा विभिन्न विषयो पर जागरुकता रेली का आयोजन ग्राम पंचायत किकरा तालाब,ग्राम डूमर टोला तथा ग्राम रत्ना मैं किया गया , जिसमें ग्रामवासियों को नशा मुक्ति, स्वच्छता, बेटी है तो कल है, जल संरक्षण,  जागरुकता जैसे मुद्दों के प्रति जागरुक किया गया सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन के अवसर मुख्य अतिथि श्री सुरेश सिंह वाटीया, (पूर्व जनपद सदस्य), माध्यमिक शाला प्रधान अध्यापिका श्रीमती साधना बनवासी, श्रीमती कृष्णावती मरावी तथा श्रीमती सुनीता परस्ते महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमोद वासपे, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. अदिति पिटानिया, श्री हिमांशु मरावी तथा श्री प्रेम सिंह धुर्वे उपस्थित रहे. कार्यक्रम सफ़लतापूर्ण सम्पन्न हुआ |