राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद अनूपपुर द्वारा भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन,पत्रकार समाज की आवाज, सच्चाई का आईना — कलेक्टर व मंत्री बोले
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद अनूपपुर द्वारा भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन,पत्रकार समाज की आवाज, सच्चाई का आईना — कलेक्टर व मंत्री बोले
सकारात्मक पत्रकारिता से होता है विकास का मार्ग प्रशस्त
अनूपपुर,। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद अनूपपुर द्वारा आयोजित भव्य पत्रकार सम्मान समारोह में जिले के कलेक्टर एवं मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आँख और आवाज हैं, जो सच्चाई को उजागर कर जनहित का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
कार्यक्रम के अतिथि कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी विश्वसनीयता निष्पक्ष, निडर और जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता का स्वागत करता है, क्योंकि यही शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य करती है। कलेक्टर ने ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में कार्यरत पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के सच्चे प्रहरी हैं, जो बिना संसाधनों के भी जनहित के लिए निरंतर कार्यरत रहते हैं।
इस अवसर पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पत्रकार समाज को सच दिखाने वाला आईना है। उन्होंने कहा, पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व है। जब यह जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाई जाती है, तब समाज में सकारात्मक बदलाव की लहर उठती है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार संवाद और रचनात्मक आलोचना का सदैव स्वागत करती है, क्योंकि यही लोकतंत्र की असली ताकत है।
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कलेक्टर और मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, प्रदेश सह सचिव कमलेश मिश्रा संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, संरक्षक मंडल अध्यक्ष कैलाश पांडेय, महासचिव अरुण ओटवानी, कोषाध्यक्ष पुनीत सेन, उपाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा, सचिव श्याम तिवारी, अनूपपुर संरक्षक मंडल अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, महामंत्री श्रवण उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, जिला प्रवक्ता भगवानदास मिश्रा, संगठन मंत्री संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में परिषद से जुड़े विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी अभिषेक द्विवेदी, सत्यप्रकाश उपाध्याय, नरेंद्र मिश्रा, संस्कार गौतम, मोहम्मद जावेद हुसैन, अधिकलाल यादव, बद्रीनाथ तिवारी, मदनमोहन मिश्रा, पंकज पंजवानी, दिगंबर शर्मा, अमित तिवारी, अजय नामदेव, निगमदास चौधरी, सोमू दुबे आदि भी शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में रचनात्मक संवाद और जिम्मेदार पत्रकारिता को भी नई दिशा देते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ठोस नीतियों की आवश्यकता है, ताकि वे निर्भीक होकर सच्चाई को समाज के सामने रख सकें। कार्यक्रम का समापन समाज के सशक्तीकरण और पत्रकारिता के उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुलिस कर्मचारियों का सम्मान
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद अनूपपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर में कार्यरत 9 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक को सम्मानित किया गया। जहां कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में सायबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार को साइबर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य करने पर, सहायक, सेवा पुस्तिका शाखा प्रधान आरक्षक कुंवर सिंह को ईएचएमआरएस सॉफ्टवेयर में डिजिटल सेवा पुस्तिका अपलोड़ कराने के उत्कृष्ट कार्य, सहायक रीडर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक लाल सिंह को रीडर शाखा के कार्यो के निर्वहन में उत्कृष्ट कार्य हेतु, प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा में कार्यरत प्रधान आरक्षक धनराज धुर्वे को जिले में सीसीटीएनएस के उत्कृष्ट संचालन में, जिला विशेष शाखा अनूपपुर में पदस्थ आरक्षक विनय गर्ग को पासपोर्ट तैयार करने संबंधी कार्य में उत्कृष्ट कार्य पर, सीसीटीएनएस शाखा अनूपपुर में पदस्थ आरक्षक रवि सोनकर को ई साक्ष्य, ई-विवेचना के संचालन में उत्कृष्ट कार्य हेतु, सहायक निज सचिव शाखा में कार्यरत आरक्षक राजेश कंवर को निज सचिव शाखा के कर्तव्यों के निवर्हन में उत्कृष्ट कार्य हेतु, सहायक शिकायत शाखा में पदस्थ आरक्षक सपन सिंह को जनता के विरूद्व जनता की शिकायतों, जनसुनवाई की शिकायतों, शिकायतों के त्वरित निराकरण में उत्कृष्ट कार्य हेतु तथा रीडर शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक विजय प्रताप सिंह को रीडर शाखा के कार्यो के निवर्हन में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।


