अमरकंटक में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवरियों की भारी भीड़,नर्मदा उद्गम मंदिर और जालेश्वर धाम में हुआ भव्य जलाभिषेक ,,संवाददाता - श्रवण उपाध्याय 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को पूरी अमरकंटक नगरी श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी नजर आई । नर्मदा उद्गम मंदिर और जालेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । दूर-दूर से आए भारी संख्या में कांवरियों ने सुबह से पूजन कर मां नर्मदा से जल भरकर जलेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया ।
इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य राज्यों से पधारे भक्त , श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया । नर्मदा मंदिर प्रांगण में सुबह से भजन-कीर्तन के साथ कांवड़िया और शिव भक्त शिव महिमा का गुणगान , पूजन पाठ , जलाभिषेक करते रहे जो पूरे दिन यह सिलसिला चलता रहा ।

श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को हजारों की संख्या अमरकंटक में भक्तों और श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे उद्गम स्थली , पवित्र नगरी अमरकंटक में धार्मिक उत्सव का माहौल बना हुआ है ।
नर्मदा मंदिर दर्शन हेतु मंदिर प्रांगण में लंबी लंबी कतारों में खड़े होकर दर्शन हेतु लगे रहे ।

इसी तरह जालेश्वर धाम मंदिर में बाहर तक लाइन में खड़े दिखे लोग । शिव मंदिर में जल अर्पण हेतु महिलाएं , पुरुष , बच्चे , कांवड़िया बोलबम नारों की गूंज के बीच अपनी अपनी इंतजार में कतारों बीच खड़े रहे । 
नर्मदा मंदिर पुजारी पंडित जुगुल किशोर द्विवेदी ने बताया कि अंतिम एक श्रावण सोमवार और है जिसमें भी खूब श्रद्धालु आयेंगे । यह सिलसिला हर वर्ष पूरे सावन माह भक्ति , अर्चना का सिलसिला चलता रहता है ।