*श्री राम भगवान के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर जैतहरी में नगर विकास मंच करेगा उत्सव का आयोजन*

जैतहरी /  अयोध्या में भगवान श्री राम जी की प्राणप्रतिष्ठा के कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए जैतहरी नगर के युवाओं के द्वारा आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें जैतहरी नगर के 3000 घरों में 11 दीपक, बाती,तेल,रामदरबार एवं मिष्ठान वितरण किया जाएगा साथ ही 21 जनवरी को श्री शारदा मंदिर लाइनपार से भगवान की शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण करते हुए बाजार में श्री राम मंदिर में समाप्त होगी, प्राणप्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को शांय 7 बजे से वाइसग्रुप रायपुर के कलाकारों द्वारा भक्ति मय रामधुन का गायन एवं रामभोज भंडारे का आयोजन किया गया है। सभी भक्तों एवं नागरिकों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति लाभ लेने का अनुरोध समिति के सदस्यों ने किया है।