अमरकंटक में आयोजित किया गया संकल्प सुरक्षित पर्यटन कार्यक्रम
अनूपपुर। मंगलवार को अमरकंटक के नर्मदा ट्रस्ट सामुदायिक भवन में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की “महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना“ के अंतर्गत पर्यटक सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों पर 01 सितम्बर से 07 सितम्बर 2023 तक “संकल्प सुरक्षित पर्यटन का“ और “हमें अपना संकल्प याद है“ कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यटन सखियों द्वारा शपथ ग्रहण कराई जा रही है। पर्यटन पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के तहत पर्यटन सखियों सहित आम नागरिकों ने भाग ले कर पर्यटन स्थलों को सुरक्षित बनाने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यटन सखियों ने पर्यटकों को रक्षा सूत्र भी बांधे।