*भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी )के जिला मंत्री संदीप गर्ग ने भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात*

*आगामी चुनाव, संगठन विस्तार और जनता से जुड़े मुद्दों पर हुई गहन चर्चा*

अनूपपुर/ भारतीय गण वार्ता पार्टी के जिला अनूपपुर कार्यालय मंत्री संदीप कुमार गर्ग ने बुधवार को भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की विस्तृत जानकारी दी तथा राष्ट्रीय नेतृत्व से आगामी कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में गौ माता की रक्षा, लव जिहाद का सशक्त विरोध, सनातन संस्कृति एवं हिंदू समाज की सुरक्षा पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला स्तर पर सदस्यता अभियान को और तेज़ गति देने, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और वार्ड स्तर की समस्याओं को मजबूती से उठाने की बात कही।
आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सक्रिय रहते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच जोरदार ढंग से उठाने पर बल दिया गया।बैठक के दौरान सामाजिक समरसता, कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता और जिले में प्रस्तावित आंदोलनों व कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।