कल कोतमा में होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन,एकता महिला मंडल के बैनर तले राष्ट्रीय कवि का होगा कविता पाठ,राष्ट्रीय कवि सुश्री मुमताज नशीम सहित हास्य रस, वीर रस, व लाफ्टर चैलेंज के कवियों का होगा आगमन

कोतमा। कोतमा नगर की सामाजिक संस्था एकता महिला मंडल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन आज 11 जनवरी को कोतमा के अग्रसेन भवन में शाम 8 बजे से आयोजित है। कार्यक्रम की आयोजक संस्था एकता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा गहरवार ने यह बात कही की नगर की सामाजिक संस्था एकता महिला मंडल समय समय पर सोशल वर्क के साथ नगर में भव्य आयोजन के माध्यम से एक सामाजिक चेतना जागृत करने हेतु हमेसा अग्रसर रही है। साथ ही नगर में कई ऐसे आयोजन हुए हैं जिनकी सराहना भी हुई। 

आज होगा कोतमा में कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

एकता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा गहरवार ने जानकारी दी कि एकता महिला मंडल के बैनर तले कोतमा नगर में 4 साल बाद एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन आज दिनांक 11 जनवरी 2023 को कोतमा के अग्रसेन भवन में आयोजन किया गया है जिसमें देश के नामी गिरामी कवि आज कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । उन्होंने जानकारी दिए कि आज  सुश्री मुमताज नसीम - श्रृंगार रस (दिल्ली), हेमंत पाण्डे - हास्य/लाफ्टर चैलेंज फेम (कानपुर), आलम सुल्तानपुरी - व्यंग्य  (सुल्तानपुर), मनोज चौहान  - वीर रस (मैनपुरी), बाबू घायल - गीतकार (भोपाल), सुश्री रानू रूही  - श्रृंगार (जबलपुर) कोतमा नगर की धरती पर अपने ओजस्वी कविता पाठ से जनता का मन मोह लेंगे।

एकता महिला मंडल द्वारा आयोजित आज दसवां कवि सम्मेलन

 एकता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा गहरवार ने बताया कि हमारी संस्था का कवि सम्मेलन का यह दसवां आयोजन है। मेरी विशेष इक्षा रही है कि देश की विख्यात कवियित्री सुश्री मुमताज नसीम - श्रृंगार रस जो देश विदेश में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं को एक बार कोतमा नगर में बुलाऊँ मेरे विशेष आग्रह पर उनका कीमती समय कोतमा नगर को मिला है। जिसके लिए एकता महिला मंडल आभारी है। महिला मंडल का ये 10 वा भव्य आयोजन है। एकता महिला मंडल की पदाधिकारियों में अध्यक्ष अनुराधा गहरवार, उपाध्यक्ष रीता गुप्ता,सचिव साईं गीता,
कोषाध्यक्ष रुचि सिंह
सच सचिव रुचि चौहान ने नगर के समस्त कवि प्रेमियों जागरूक नगरवासियों व्यापारियों जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों व मीडिया बंधुओ सहित मातृशक्तियो से इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन की है।
एकता महिला मंडल की अध्यक्षता कर रही श्रीमती अनुराधा गहरवार ने बताया कि यह मेरी ओर से कवि सम्मेलन का अंतिम आयोजन है। जिंसमे समस्त कोतमा नगर से सहयोग व कार्यक्रम की सफलता की अपेक्षा है।