बड़वानी / 21 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित महिला हाँकी प्रतियोगिता श्री सुभाष भावसार उपाध्यक्ष नगरपालिका बड़वानी के मुख्य आतिथ्य में, विशेष अतिथि पार्षद गजेंद्र सोनाने एवं अविनाश कलोसिया के आतिथ्य मे कॉलेज हाँकी ग्राउंड बड़वानी में संपन्न हुआ। हॉकी कोच श्री मुकेश राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की 6 महिला हॉकी टीम ने भाग लिया। फाइनल मैच हाकी फीडर सेंटर बड़वानी ने अंजड़ को तीन के मुकाबले एक गोल से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भुनेश्वरी बर्थडे को दिया गया जिसने प्रतियोगिता में तीन गोल दागे। प्रतियोगिता का संचालन हाँकी फीडर सेंटर के कोच रामजय चैहान ने किया। निर्णायक की भूमिका भावेश मालवीय एवं शुभम दुबे ने निभाई टेबल रैफरी पिंकी दावदे मोनिका राठौड़ एवं सुमित सलूजा रहे आभार जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री रूप सिंह कलेश ने माना। खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजेंद्र बघेल एवं शिव कुमार तोमर उपस्थित रहे।