जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाये गये राजन राठौर 
विधायक फुंदेलाल सिंह से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा
अनूपपुर। शुक्रवार 31 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाए गए राजन राठौर ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा के विधायक व कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को से उनके निवास पर पहुंच कर मुलाकात करते हुये गुलदस्ता भेंट किया गया। दौरान जैतहरी जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह व कमलनाथ फोरम के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे धीरेन्द्र सिंह भदोरिया यूथ कांग्रेस विधानसभा पुष्पराजगढ़ अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा के विधायक से मुलाकात के दौरान संगठनात्मक चर्चा की इस दौरान पुष्पराजगढ़ विधानसभा के विधायक फुंदे लाल सिंह मार्को ने जल्द कार्यकारिणी का गठन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करते हुए आम जनों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कहा।