संविधान दिवस पर जिले में हुए विभिन्न आयोजन
10 गांव के संयोजक की उपस्थिति में राष्ट्रीय युवा संगठन ने मनाया संविधान दिवस

अनूपपुर। अनूपपुर जिले के सुदूर ग्राम करपा में राष्ट्रीय युवा संगठन के साथियों ने संविधान दिवस मनाया जिसमें लगभग 10 गांव के ग्राम इकाई संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की अपने रीति अनुसार सर्वधर्म प्रार्थना से किया गया जिसे संगठन के साथी कृष्ण यादव और रोशनी नायक ने गाया उसके बाद संविधान की प्रस्तावना का वचन पिंकी यादव और देवेंद्र भाई ने किया गोष्ठी के आयोजन का संचालन खेमराज भाई ने राष्ट्रीय युवा संगठन संगठन के संविधान का वचन कर किया आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय युवा संगठन के प्रदेश संयोजक शिवकांत त्रिपाठी रहे जिन्होंने कहा कि सविधान ने हमे समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार,धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार,सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार, संवैधानिक उपचारों का अधिकार देता है पर कुछ दिनों से सुनियोजित तरीके से कुछ लोग लगातार संविधान की अवहेलना करने का कुप्रयास कर है पर हमारे मौलिक कर्तव्य हमे संविधान का पालन करते रहने का बोध कराते है और हमे राष्ट्रीय ध्वज ,राष्ट्रगान का सम्मान करना स्वतंत्रता संग्राम के सिद्धांतों का पालन करते रहना,भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए जब आह्वान किया जाए, देश की रक्षा करें और राष्ट्रीय कर्तव्य का अनुपालन करना और भाईचारे की भावना मिश्रित संस्कृति को जीवित रखना यह भारतीय नागरिक होने का हमे सौभाग्य प्राप्त है हमे गर्भ के साथ संविधान में निहित मौलिक अधिकारो और कर्तव्यो  का पालन करना चाहिए आज के कार्यक्रम में काजल सिंह, देविका बैगा, मीना नायक, आरती सोनकर, नेहा नायक, दुर्गा नायक, पूजा यादव, लक्ष्मी सोनकर, यशोदा नायक, प्रज्ञा, खुषबू, प्रिंस, अभिषेक, अंश आदि साथी मुख्य रूप से उपस्थित कार्यक्रम का आभार जिला संयोजक देवेंद्र सिंह ने किया।
भारतीय संविधान पर हम सबको गर्व है-महेश प्रसाद नापित

 


नेहरू युवा केन्द्र विकासखंड जैतहरी द्वारा संगठन मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देषानुसार विगत दिवस को संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन जैतहरी के सभा कक्ष में किया गया। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती एवं डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशि एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष महेश प्रसाद नापित, ललन सिंह राठौर सेवानिवृत शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा गुप्ता वेंकट व समस्त मंचासीन अतिथियों का नेयुके जैतहरी परिवार की ओर से पुष्पाहार से स्वागत किया गया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की सक्षिप्त रूप रेखा रखते हुए। नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ता जैतहरी ने कहा कि हम सब का कर्तव्य हैै कि अपने मौलिक अधिकारों को समझें तथा अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने संविधान की भावना के अनुरूप सभी का सम्मान करते हुए राष्ट्र के विकाष में सहभागी बनें। मुख्य अतिथि की आसंदी से उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए। शशि एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष महेश प्रसाद नापित ने कहा कि भारतीय संविधान पर हम सबको गर्व है तथा हम सबको संविधान का पालन करने हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए। विषिष्ट अतिथि के रूप में ललन सिंह राठौर सेवानिवृत शिक्षक ने उपस्थित युवाओ को सम्बोधित किया तथा संविधान के अनुरूप सभी से कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम मानस भवन जैतहरी में  कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित लोगों को संविधान का पालन करने हेतु संविधान के प्रस्तावना की षपथ दिलायी गई। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानस भवन जैतहरी एवं ललन सिंह राठौर सेवानिवृत शिक्षक, शशि एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष महेश प्रसाद नापित, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा गुप्ता वेंकट नगर, भारत सिंह राठौड़, अंजनी गौशाला, अभय सिंह, शंकर सिंह, आर.पी. राठौर समेत विभिन्न गांव से आए हुए युवा साथी एवं नेहरु युवा केन्द्र के कुलदीप गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा एवं वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में भारतीय संविधान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।