ग्रीन एण्ड हैपी इंडिया ट्रस्ट द्वारा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल स्कूल  में संविधान दिवस बच्चो को किया जागरूक,,रिपोर्टर @ अजय कुमार यादव बांदा
बदौसा। ग्रीन एण्ड हैपी इंडिया ट्रस्ट द्वारा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल स्कूल बदौसा में आयोजित संविधान दिवस समारोह की अध्यक्षता सावित्री बाई फुले किशोरी संघ की अध्यक्ष अंजू यादव और संचालन रमाबाई अंबेडकर किशोरी समूह की आकांक्षा वर्मा ने किया। देशभक्ति का जोश और संविधानिक मूल्यों से सराबोर उत्साह का माहौल बना दिया। 
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माताओं की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर की गई, यू पी यूथ कार्यक्रम के युवाओं ने हमारा संविधान हमारी पहचान नाटक प्रस्तुत किया और सभी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का संकल्प लिया। 
मुख्य अतिथि डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर एहसान अली ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना कर कहा कि हर स्कूल में संविधान पढ़ाया जाए, वह उत्तर प्रदेश युवा कार्यक्रम से प्रेरित हो कर अपने स्कूल में एक पीरिएड संविधान पढ़ाएंगे। 
ट्रस्ट की चेयरपर्सन उमा कुशवाहा ने कहा “संविधान केवल किताब नहीं, यह भारत की आत्मा है। युवाओं को इसके मूल्यों से जोड़ना सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है।” उन्होंने स्कूल और ट्रस्ट की टीम की सराहना की तथा ऐसे कार्यक्रम लगातार संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में युवाओं की विविध प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया “हमारा संविधान हमारी पहचान” आकांक्षा वर्मा व साथियों ने शानदार प्रस्तुति कर संविधान के महत्व को जीवंत कर दिया। 
मानसी, अंजू यादव, अनुष्का व आकांक्षा ने न्याय पर आधारित प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। 
मानसी वर्मा ने “भीम मेरा नम्बर वन” गीत और नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। 
पूजा का देशभक्ति गीत “जो शहीद हुए हैं सरहद पर” ने सभी को भावुक कर दिया। केशा और पूनम का लोकनृत्य “ बड़ा नींक लागे, देशवा की मांटी” ने सांस्कृतिक रंग बिखेरा दिया। 
राधा का शहीदों को समर्पित गीत पूरे मंच पर श्रद्धा का माहौल ले आया। 
बंदना प्रजापति का न्याय और समता पर दमदार भाषण और शिवांश द्वारा संविधान की प्रस्तावना व मूल्यों का वर्णन संविधान दिवस में छाप छोड़ गया।
उत्तर प्रदेश युवा कार्यक्रम के फैसिलिटेटर रजनी रैकवार, संतोष और स्कूल के शिक्षक अजय गुप्ता, शिवगोपाल निराला, सपना पांडेय, रोशनी, शशांक पटेल, शोभित, अनुष्का, रामू गुप्ता सहित कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।