संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर यू पी यूथ कार्यक्रम ने युवाओं में नई जागरूकता का संचार,,रिपोर्ट @अजय कुमार यादव बांदा
संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर यू पी यूथ कार्यक्रम ने युवाओं में नई जागरूकता का संचार,,रिपोर्ट @अजय कुमार यादव बांदा
बदौसा (बांदा)। संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस परदिवस पर झब्बूपुरवा में आयोजित यू पी यूथ कार्यक्रम ने युवाओं में नई जागरूकता का संचार किया। कार्यशाला में डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा संघ के युवाओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने तथा संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उमा कुशवाहा, चेयरपर्सन ग्रीन एंड हैपी इंडिया ट्रस्ट बदौसा, ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा “बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर ने हमें सिर्फ संविधान ही नहीं दिया, बल्कि समानता, न्याय और अवसर के लिए संघर्ष करने की शक्ति भी दी है। युवा पीढ़ी उनके सिद्धांतों पर चलते हुए अपनी आवाज़ बुलंद करे, तो गांव की सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य हर समस्या का समाधान संभव है।”
फैसिलिटेटर सन्तोष कुशवाहा ने कहा कि जागरूक युवा ही मजबूत लोकतंत्र की रीढ़ हैं और अंबेडकर के विचार आज भी दिशा दिखाने वाले प्रकाश स्तंभ हैं।
युवा संघ के संयोजक रज्जू प्रसाद वर्मा, अध्यक्ष अतुल कुमार, अमन अतुल कुमार, अभिषेक, सतेंद्र कुमार, संतोष , कारण यादव, अमन वर्मा, मंजू, अंजू, रेशमा, संध्या, काजल, रामसेवक, अभिषेक, अविनाश, अमन, आशा शुभम सहित बड़ी संख्या में युवा, युवतियां रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपने गांव की मूलभूत समस्याओं—रास्ता, पेयजल और सार्वजनिक सुविधाओं—के समाधान के लिए संविधानिक अधिकारों और सामूहिक प्रयासों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यशाला में प्रतिभागियों न केवल बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी, बल्कि उनके सपनों के समतामूलक भारत के निर्माण की दिशा में युवाओं की एक मज़बूत पहल भी स्थापित की।


