सचिव राममिलन विश्वकर्मा,बघेल कंस्ट्रक्शन ने मिल कर कई लाखो के राजस्व की चोरी की,जीएसटी नंबर महज दिखावा - विजय उरमलिया की कलम से
सचिव राममिलन विश्वकर्मा,बघेल कंस्ट्रक्शन ने मिल कर करोड़ों के राजस्व की चोरी की,जीएसटी नंबर महज दिखावा - विजय उरमलिया की कलम से
अनूपपुर - भृष्टाचार की हद देखनी है तो चले आइये जनपद पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत उफरीकला जहां र वर्षों से पदस्थ सचिव राममिलन विश्वकर्मा ने अपने हिसाब से एक वेंडर तैयार करता है बघेल कंस्ट्रक्शन के नाम से ये फर्म नंद कुमार बघेल के नाम से रजिस्टर्ड होती है और उफरीकला पंचायत में इस फर्म को राममिलन के कार्यकाल में करोड़ों रुपये के भुगतान होते है पंचायत के हर काम मे बघेल कंस्ट्रक्शन की उपस्थिति अनिवार्य होती है सवाल यह नही की बघेल कंस्ट्रक्शन को भुगतान क्यों किये जा रहे है सवाल यह है नंद कुमार बघेल के पास न तो दुकान है न समान है फिर भी लगातार इस फर्म को सचिव के द्वारा भुगतान किया जाना यह बताता है कि वेंडर और सचिव के बीच बड़ी सांठगांठ कर सरकारी पैसे का बंदर बांट किया जा रहा है,खेल मैदान जो कि अपनी ही दुर्गति में आंशू बहा रहा है आज तक खेल मैदान अपने मूर्त रूप को नही पहुंचा पर सचिव की मेहरबानी से 18 लाख रुपये से अधिक भुगतान के मामले में नंद कुमार बघेल को लगभग 16 लाख रुपये का भुगतान किया गया आखिर क्यों जब खेल मैदान पूरी तरह बना ही नही तो उसमें किसकी सहमति से इतना भुगतान हुआ
नंद कुमार बघेल ने की जीएसटी चोरी
ग्राम पंचायत उफरी कला के अलावा अन्य कई पंचायतों से भुगतान लेने वाले बघेल कंस्ट्रक्शन के मालिक नंद कुमार बघेल ने विगत पांच वर्षों से इस फर्म के नाम पर किसी प्रकार की जीएसटी नहीं भरा गया जबकि लगातार इन वर्षों में करोड़ों रुपये के भुगतान प्राप्त किये जाते रहे लास्ट जीएसटी इन महाशय के द्वारा सत्र 2020-21 में अप्रैल जून में जीएसटी भरा गया और तब से लेकर आज दिनांक तक इस फर्म के नाम पर कोई जीएसटी का भुगतान नही किया गया नतीजा ये हुआ कि हाल ही में 30/04/2025 को इनके जीएसटी नंबर 23DGDPB5819N2ZB को कैंसिल कर दिया गया जबकि इस फर्म के नाम पर इस दरमियान करोड़ों रुपये के भुगतान हुये
तो आखिर जब जीएसटी नही भरा गया और जब कैंसिल भी हो गया उसके बावजूद बघेल कंस्ट्रक्शन को भुगतान किसके सह पर होता रहा,एक तरफ जहां फर्जी तरीके से बिल लगा कर सरकारी खजाने को लूटा जाता रहा है वही दूसरी तरफ जीएसटी चोरी कर सरकार को मिलने वाले एक बड़े राजस्व की भी चोरी की गई,
उफरीकला पंचायत में पदस्थ सचिव राममिलन विश्वकर्मा और नंद कुमार बघेल के बीच ऐसा कौन सा समझौता है जो सचिव महोदय ने इस तरीके से करोड़ों रुपये के अकेले भुगतान उफरीकला पंचायत से इस फर्म को किया
दूसरी तरफ पंचायत में हुए घोटाले को दबाने के प्रयास में सचिव राममिलन विश्वकर्मा ने शहडोल लोकसभा की सांसद हिमाद्री सिंह का नाम लेते हुए कहा था कि खेल मैदान में सांसद के लोगों ने भृष्टाचार को अंजाम दिया है जबकि खेल मैदान में 18 लाख रुपये से अधिक के हुए भुगतान मामले में श्री साईं कंस्ट्रक्शन को केवल एक भुगतान 121 घंटे जेसीबी के नाम पर 1,45,200 का भुगतान हुआ बांकी के सारे भुगतान नंद कुमार बघेल की फर्म बघेल कंस्ट्रक्शन और साधना इंटरप्राइजेज को किये गये तो ये भुगतान ये भी बताते है कि सचिव महोदय सांसद का नाम ले कर केवल और केवल सांसद की छवि खराब कर अपने किये गये भृष्टाचारो को छुपाने का काम किया गया
जबकि मामला इसके उलट है भृष्टाचार में कंठ तक डूबा यह सचिव अपने कार्यकाल के भृष्टाचारो को छिपाने के साथ साथ अपने चहेते बघेल कंस्ट्रक्शन को बचाने की कोसिश कर रहा है


