राष्ट्र को द्रुत गति से आगे बढ़ाना है तो हमें कर्म, मन और वचन से शुद्ध होना होगा.....
 प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी (कुलपति)

अमरकंटक- सतर्कता जागरूकता सप्ताह 30 अक्‍तूबर, 2023 से दिनांक 05 नवंबर, 2023 तक मनाया जायेगा, जिसका ध्येय है “भ्रष्टाचार का विरोध करें ; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें।" इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें रैली निकालना, पेंटिंग, पोस्टर, भाषण और स्थानीय ग्राम वासियों को जागरूक करने के लिए व्याख्यानमाला का आयोजन और विश्वविद्यालय के नजदीक हाट बाजार में रैली निकाल कर जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "यह सप्ताह महत्वपूर्ण है क्योंकि सतर्कता और जागरूकता विकासशील देशों की बढ़ती आवश्यकता है जो सामाजिक उन्नयन और परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करता है। एक देश के विकास में सहजता, सतर्कता, जागरूकता एवं समर्पण ये चारों बिंदु बहुत महत्वपूर्ण हैं। वह देश द्रुत गति से आगे बढ़ता है जहां किसी भी प्रकार का विकार नहीं होता है और न ही भ्रष्टाचार होता है, इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार निवारण के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं इसमें देश के प्रत्येक नागरिक को कृत्य संकल्पित होना पड़ेगा की ना हम इस प्रकार की व्रती में लिप्त होंगे और इसमें रुचि रखने वालों को किसी प्रकार से सहयोग नहीं करेंगे बल्कि उनके विरुद्ध साहस से खड़े होंगे। राष्ट्र के उन्नयन में हम सबकी समान भागीदारी है इसके लिए हमें शुद्ध रहना होगा और अपने विचारों को शुद्ध रखना होगा हमें अपने दायित्व और कर्तव्यों का सदैव स्मरण करना चाहिए। हमें अपने राष्ट्र को दुनिया का आदर्श राष्ट्र बनाना है। आने वाले दिनों में हमारा राष्ट्र दुनिया के महानतम राष्ट्रों में से एक होगा। केंद्रीय सतर्कता आयोग एक शीर्ष भारतीय सरकारी निकाय है, जिसे वर्ष 1964 में सरकारी भ्रष्टाचार को संबोधित करने के लिए स्थापित किया गया था। इसे 2003 में संसद के एक अधिनियम द्वारा वैधानिक दर्जा दिया गया था। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के अधिकारी, शिक्षक कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक इस सप्ताह को प्रारम्भ किया है।