पर्वतारोही बसंती देवी मरावी का नामांकन दाखिल,कलेक्टर हर्षल पंचोली और समाजसेवियों के सहयोग से मेढाखार की बेटी का सपना हुआ साकार

अनूपपुर। मेढाखार की पर्वतारोही बेटी बसंती देवी मरावी अब हिमालय की ऊँचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। शनिवार को उनका नामांकन दाखिल हो गया। इस दौरान जिले के कलेक्टर हर्षल पंचोली और कई समाजसेवी उनके साथ मजबूती से खड़े नज़र आए।

बसंती देवी अब सितंबर माह में हिमाचल प्रदेश के मेघालय अभियान में हिस्सा लेंगी। इससे पहले भी वह दो बार प्रथम स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। इस बार भी जिले को उम्मीद है कि बेटी तिरंगा लहराकर अनूपपुर को गौरवान्वित करेगी।

जब इस बेटी की जद्दोजहद की पहली खबर सामने आई थी, जिसको हमने प्रमुखता से प्रकाशित कर अपनी जिम्मेदारी निभाई थी अब बारी थी सभी की और तब उम्मीद की किरण केवल उसके हौसले थे मगर लोग जुड़ते गये और जैसे ही अनूपपुर केलक्टर हर्षल पंचोली ने इस काफिले की अगुआई की जिम्मेदारी संभाली मानो बसंती की फतह उसी दिन तय हो गई RKEXPOSE केलक्टर हर्षल पंचोली सहित बेटी की मदद में हाँथ बढ़ाने वाले उन सभी समाज सेवियों का धन्यवाद करता है जिसने बेटी की हौंसले को टूटने से पहले अपना हाँथ बढ़ाया । लेकिन जैसे-जैसे यह खबर फैली, वैसे-वैसे मददगार हाथ भी बढ़ते गए। समाजसेवियों के सहयोग के साथ जब कलेक्टर हर्षल पंचोली का साथ मिला तो मानो बसंती की फतह तय हो गई।

नामांकन दाखिले के साथ ही अब जिले की निगाहें उस ऐतिहासिक पल पर टिकी हैं, जब मेढाखार की यह बेटी पर्वत की चोटी पर तिरंगा फहराएगी और अनूपपुर का नाम फिर से ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।