लालपुर क्षेत्र में सपेरों से छुड़ाए गए सांप , जंगल में छोड़े गये,संवाददाता - श्रवण उपाध्याय
लालपुर क्षेत्र में सपेरों से छुड़ाए गए सांप , जंगल में छोड़े गये,संवाददाता - श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक - मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग पच्चीस किलोमीटर दूर लालपुर क्षेत्र में एक सपेरा जिंदा सांप को लेकर ग्रामीण जानों को सपेरा का खेल , प्रदर्शन दिखा रहा था । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के सर्प विशेषज्ञ भास्कर वरमे को इसकी खबर मिली तो उन्होंने तत्कार अपने वालेंटियर सतेंद्र कुमार तथा बीट गार्ड डी डी सोनवानी को सूचित किया । सूचना पाते ही सभी मौके पर पहुंच सपेरा को रोका गया ।
भास्कर वरमे से बात करने पर उन्होंने बताया कि कुछ सपेरे क्षेत्र लालपुर में सांपों का प्रदर्शन कर रहे थे जिनको पकड़ा गया । उनके पास से जिंदा सांपों को जब्ती बनाकर मौका पंचनामा बनाया गया और सांपों को सुरक्षित उनके आश्रय स्थल जंगल में छोड़ दिया गया ।
अमरकंटक क्षेत्र में सर्प विशेषज्ञ भास्कर वरमे से चर्चा दौरान उन्होंने बताया कि अमरकंटक में हमारे अनेक वालेंटियर है जिनमें सक्रिय वरुण उपाध्याय जो अमरकंटक क्षेत्र में सर्प से संबंधित जैसे किसी के घर , बाड़ी आदि में निकल जाने से इन्हें बुलाकर सांप को पकड़वा कर उसके आश्रय स्थल जंगलों के बीच विचरण हेतु छोड़ दिया जाता है । इस वर्ष बरसात के समय लोगों के घरों से दर्जनों सांप पकड़कर जंगल में विचरण हेतु छोड़ा गया है । ताकि सभी सांपों को सुरक्षित रूप से जंगल में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया , ताकि वे स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकें ।


