जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न,जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस, वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा, बनी आपसी सहमति

जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान द्वारा आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन अनूपपुर में दोपहर 2 बजे से जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां पर जिला कार्यकारिणी के गठन कर अंतिम रूप देना, मोर्चा संगठन / प्रकोष्ठ / विभाग का जिला स्तर पर गठन समय सीमा में पूर्ण करना, मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं चुनाव आयोग संबंधी कार्य समय सीमा में पूर्ण करना, ब्लॉक अध्यक्ष का गठन, संगठन सृजन के पश्चात् जिले के प्रमुख नेताओं के साथ टिफिन पार्टी पर अनौपचारिक चर्चा करने संबंधी प्रस्ताव, जूम मीटिंग के माध्यम से बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री को सम्मिलित करना, एवं वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आदेशित हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने पर रणनीति जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं तथा संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के समाधान और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा कर आपसी सहमति बनाई गई। इसके बाद दोपहर 3 बजे से समन्वय समिति के सदस्यगणों के साथ साथ वर्तमान / पूर्व निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षगण, जिले के सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण की भी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों ने अपने अपने विचार रखते हुए कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के अंत में अधिवक्ता संघ कोतमा के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश सोनी एवं नव नियुक्त किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय कार्यालयीन दिवस व समयानुसार प्रतिदिन खुला रहेगा और सप्ताह के मंगलवार और शनिवार को आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु जन सुनवाई आयोजित की जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र नाथ सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल, वोटरलिस्ट पुनरीक्षण जिला प्रभारी जीवेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री मनोज मिश्रा, जनपद पंचायत जैतहरी अध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा, नगर परिषद बंनगवां धनंजय सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, पार्षद बाबा खान, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कोतमा राजेश सोनी, सेवादल कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामसजीवन गौतम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट इस्तियाक अहमद, इंटक वरिष्ठ नेता जे पी श्रीवास्तव, महिला कांग्रेस पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्रीमती रोजमेरी मसीह, सेवादल प्रशिक्षक डॉ एहसान अली, कार्यालय प्रभारी मंत्री सतेन्द्र दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजकुमार शुक्ला, हरीश मोटवानी, शिवबाबू शुक्ला, संतोष मिश्रा, राजेश जैन, संतलाल चंद्रवंशी, पोषलाल सिंह, शिवकुमार चंद्रवंशी, अशोक सिंह, एडवोकेट श्रीमती दीपा सिंह, सिरमन लाल केवट, सुनील निगम, श्रीमती भूमिया ओगरे, राहुल सिंह, निर्भय सिंह, गिरजेश श्रीवास्तव, संतोष यादव, निरंजन लाल यादव, एवोकेट उमेश राय, ओमदत्त केवट, नरोत्तम अहिरवार, जावेद अली, रमेश पाण्डेय, मिथुन राठौर, राघवेंद्र पटेल, राजूराम पटेल, स्वरूप सिंह मार्को, फारुक बेग, बिलाल हुसैन, मो. सफीर, मानवेंद्र मिश्रा, मनोज बर्मन, राजेंद्र सोलंकी सहित अन्य वर्तमान पूर्व जनप्रतिनिधिगण, संगठन मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहें।