लकवाग्रस्त जग्गू कोल की मदद को आगे आए पार्षद पवन चीनी,10 हजार की आर्थिक सहायता दे कर किया मदद, इलाज के लिए अस्पताल आने-जाने का खर्च उठाने का भी दिया भरोसा


अनूपपुर। जिले के नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार चीनी ने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए शहडोल-अनूपपुर जिले की सीमा स्थित हृदय नगर, इंदिरा नगर निवासी लकवाग्रस्त जग्गू कोल के परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही इलाज के लिए अस्पताल आने-जाने में वाहन, ईंधन सहित आवश्यक खर्च में भी अपनी ओर से सहयोग करने का भरोसा दिलाया।


छह माह से लकवे से पीड़ित हैं जग्गू कोल
बताया गया कि जग्गू कोल पिछले करीब छह माह से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार के मुखिया और प्रमुख कमाने वाले सदस्य होने के कारण बीमारी के बाद उनके लिए काम करना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोजमर्रा के खर्च के साथ इलाज का खर्च उठाना भी परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है।                                             पार्षद पवन चीनी घर पहुंचकर जाना परिवार का हाल-
जग्गू कोल की बीमारी और आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलने पर पार्षद पवन कुमार चीनी उनके घर पहुंचे और परिवार का हाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही भरोसा दिलाया कि इलाज के दौरान अस्पताल आने-जाने में परिवार को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
पार्षद चीनी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल का खर्च तथा उपचार से संबंधित आवश्यक सहयोग भी उनकी ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वे आगे भी हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।
जिला और प्रदेश की सीमा से परे मानवता की मिसाल-
पार्षद समाजसेवी पवन कुमार चीनी ने कहा कि जग्गू कोल शहडोल जिले के निवासी हैं, लेकिन जरूरतमंद की मदद करते समय उनके लिए जिला या प्रदेश की सीमा कोई मायने नहीं रखती। उनके लिए मानवता सर्वोपरि है।उन्होंने कहा, “जरूरतमंद व्यक्ति की परेशानी देखकर मदद के लिए आगे आना ही सबसे बड़ा धर्म है। इंसानियत किसी जिले, वार्ड या प्रदेश की सीमा नहीं देखती। जहां भी किसी को हमारी जरूरत होगी, हम अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने का दायित्व केवल अपने वार्ड की समस्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना भी सामाजिक जिम्मेदारी है।
पहले भी जरूरतमंद परिवार की कर चुके हैं मदद-
पार्षद पवन चीनी द्वारा जरूरतमंद परिवार की मदद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व इंदिरा नगर निवासी जयमानती का बारिश के दौरान मकान गिर गया था। उस समय भी पार्षद पवन चीनी ने पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक सहयोग किया था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद पवन चीनी द्वारा अपने वार्ड के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद लोगों की परेशानी सामने आने पर व्यक्तिगत स्तर पर मदद के लिए आगे आना सराहनीय पहल है। उनके इस प्रयास से आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ मानसिक संबल भी मिलता है।
मानवता को सर्वोपरि मानकर जरूरतमंदों के साथ खड़े होने की पार्षद पवन चीनी की यह पहल क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की सकारात्मक मिसाल के रूप में देखी जा रही है, जो निरंतर जारी रहेगी l