जयप्रकाश अग्रवाल बनाये गये चुनाव प्रचार समिति के जिला अध्यक्ष

जयप्रकाश अग्रवाल बनाये गये चुनाव प्रचार समिति के जिला अध्यक्ष
अनूपपुर। जिले में लंबे समय तक कांग्रेस को मजबूती देने में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल की भूमिका अपनें आप में चर्चा चर्चा में रही है। फिर एक बार अनूपपुर जिले में मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने अनूपपुर के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को जिले के विधानसभा चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है। इसके साथ ही मध्यप्रदेष चुनाव अभियान समिति 2023 के प्रदेश प्रभारी संजय दुबे एवं कार्यालय प्रभारी विनोद इरपाचे को नियुक्त किया है। अनूपपुर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने प्रदेश नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करते हुए जिले में संगठन को नई शक्ति देने के लिए तेजी से कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। उनका मकसद 2023 में अनूपपुर जिला पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस मय होगा इसके लिए वह पूरी तन्मयता के साथ कार्य पर लग गए हैं।