पाली: राजस्व विभाग के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹51,000 और 3 ग्राम सोना इनाम,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमरिया
पाली: राजस्व विभाग के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹51,000 और 3 ग्राम सोना इनाम
पाली (उमरिया) - पाली थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर बिरसिंहपुर कॉलोनी मार्ग पर स्थित राजस्व विभाग के सरकारी निवास में 19 से 20 जून 2025 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में सोने-चांदी के कीमती जेवरात जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है, तथा ₹60,000 नगद राशि की चोरी की गई है।
पीड़ित राजेश कुमार प्रजापति, जो कि पाली तहसील में पटवारी के पद पर पदस्थ हैं, ने इस मामले को लेकर थाना पाली में अपराध क्रमांक 323/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरी की घटना को एक महीना से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि चोर चोरी का माल औने-पौने दाम में बेच सकते हैं।
सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम
राजेश कुमार प्रजापति ने विधिवत रूप से शपथ पत्र देकर घोषणा की है कि यदि कोई व्यक्ति चोरी करने वालों की पक्की जानकारी या चोरी गए माल की सही सूचना देता है जिससे वह बरामद हो जाए, तो उसे ₹51,000 नगद तथा तीन ग्राम सोना इनाम के तौर पर स्वयं के खर्च पर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह इनामी घोषणा पूरी तरह से व्यक्तिगत है, और इसका किसी शासकीय संस्था से कोई लेना-देना नहीं है।
सूचना गोपनीय रखी जाएगी एवं केवल पहले जानकारी देने वाले को ही यह इनाम प्रदान किया जाएगा।
सम्पर्क के लिए:
राजेश कुमार प्रजापति,
मो. नं. – 7987705550 / 8120703050
ईमेल – katnibhopal@com.com
🔸 पाली पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जा सके और पीड़ित को न्याय मिल सके।


