जिसको जो उखाड़ना हो उखाड़ लीजिये रोजगार सहायक नोखेलाल,भृष्टाचार छुपाने कहा कि वन विभाग को सरकारी पैसों से दिया अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए घूंस - विजय उरमलिया की कलम से
जिसको जो उखाड़ना हो उखाड़ लीजिये रोजगार सहायक नोखेलाल,भृष्टाचार छुपाने कहा कि वन विभाग को सरकारी पैसों से दिया अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए घूंस - विजय उरमलिया की कलम से
अनूपपुर - जब जिम्मेदार नवाचार करने में व्यस्त हो जायें तो भृष्टाचरियों को भृष्टाचार करने की खुली छूट मिल जाती है,और जब भृष्टाचारी ये कहने लगे कि उखाड़ ले जो उखाड़ना हो अब क्या उखाड़ने की बात ये रोजगार सहायक कह रहे है ये बात या तो जनपद के सीईओ बता सकते है या जिला पंचायत के सीईओ की क्या उखाड़ा जाता है भृष्टाचार करने वालो का हम तो इतना जानते है कि हम खबर उखाड़ कर लाते है बांकी उखाड़ने का काम जिनका है अगर उखाड़े होते तो शायद भृष्टाचार पर लगाम लग चुकी होती र दुर्भाग्यपूर्ण तो यह है सब कुर्सी में बैठ कर ईमानदारी की बात करते है पर धरातल में कोई देखने सुनने वाला नही है
यही हाल कुछ जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत देवरी का है जहाँ कुछ महीने पहले तक सचिव के प्रभार पर पदस्थ रहने वाले पंचायत के रोजगार सहायक नोखेलाल ने सचिव का प्रभार मिलते ही भृष्टाचार में जम कर गोते लगाये
सामुदायिक भवन ले आउट से पहले कर दिया लाख रुपये पार
ग्राम पंचायत देवरी में दिनांक 13/02/2025 को पांचवा राज्य वित्त आयोग से सामुदायिक भवन के नाम पर 15 लाख रुपये स्वीकृत हुए और यह राशि स्वीकृत होते ही भृष्टाचारी गैंग एक्टिव मोड़ पर आ गया और इस पूरे खेल में प्रभारी सचिव रहे नोखेलाल ने हर्ष कंस्ट्रक्शन के नाम पर ले आउट होने से पहले जो मटेरियल गिरा ही नही उसके नाम पर 9 क्विंटल सरिया के नाम पर 5500 के हिसाब से 49,500,रेत 3 ट्रिप के 5000 के हिसाब से 15000,ईंट 5 गाड़ी के 7000 के हिसाब से 35000 का भुगतान कर कुल 99,500 की राशि का आहरण कर निगल गये सवाल यह उठता है कि जब संबंधित निर्माण कार्य का ले आउट नही पड़ा उसके दो महीने पहले ही राशि का आहरण कैसे हो गया,
वन विभाग को घूंस देने के नाम पर सरकारी खजाने की लूट
इस पूरे मामले में हमने जब पंचायत के रोजगार सहायक तत्कालीन प्रभारी सचिव नोखेलाल से बात की तो उनका कहना था कि वन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए हमने घूंस दी है सामुदायिक भवन निर्माण के लिए अब सवाल गंभीर यह है कि आखिर कार वन विभाग का कौन अधिकारी है जो पंचायत के निर्माण कार्य मे अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए सरकारी पैसे से घूंस ली या फिर तत्कालीन प्रभारी सचिव रहे रोजगार सहायक नोखेलाल ने अपने किये भृष्टाचार को छुपाने के लिए वन विभाग का नाम लिया
वही इस पूरे मामले में हमने पंचायत के वर्तमान सचिव नरेंद्र तिवारी से बात की तो उनका कहना था मुझे जानकारी नही है और मेरे कार्यकाल में पैसा आहरण नही हुआ और न किसी सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य अभी मेरे पंचायत में चल रहा अब सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में संबंधित रोजगार सहायक नोखेलाल ने सरकारी पैसों का बंदर बांट किया और रोजगार सहायक के बारे में जो जानकारी लगी साहब शराब के नशे में हमेशा मस्त रहते है यहां तक कि आफिस टाइम में आफिस से नदारद हो कर शराब के नशे में मौज मस्ती करना इनकी फितरत में है और अपने ऐसो आराम को पूरा करने के लिए सचिव के प्रभार में रहने के दौरान जम कर भृष्टाचार को अंजाम दिया और जिम्मेदार है कि कुम्भ करणीय निद्रा में सोते रहे
इनका कहना है
उखाड़ लो जो उखाड़ना है वन विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए पैसे निकाल कर दिए है
नोखेलाल रोजगार सहायक तत्कालीन प्रभारी सचिव ग्राम पंचायत देवरी
मैं अभी कुछ दिनों पहले ही ट्रांसफर हो कर आया हूँ अभी सामुदायिक भवन का काम नही शुरू हुआ पैसे कैसे निकले मुझे जानकारी नही है मेरे कार्यकाल में सामुदायिक भवन के नाम पर एक रुपये की निकासी नही हुई
नरेंद्र तिवारी वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत देवरी
मैं कुछ दिनों पहले ही ग्राम पंचायत देवरी आई हूं मेरे द्वारा किसी सामुदायिक भवन के आउट अभी नही किया गया मेरी जानकारी में नही है कि कोई सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा हो
क्षमा सोनी उपयंत्री ग्राम पंचायत देवरी
मेरी जानकारी में नही है अगर ऐसा कोई भुगतान निकला है तो उसकी जांच कराई जायेगी
लखन लाल साकत
जनपद जैतहरी
हर्ष कंस्ट्रक्शन के मालिक से जब हमने बात की तो उनका कहना था मैंने काम ले लिया है सामुदायिक भवन का बारिश की वजह से काम नही शुरू हुआ है और वन विभाग से काम करवाने के लिए ये पैसे निकाले गये थे
हर्ष कंस्ट्रक्शन विवेक नगर


