सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयन्ती सपा जिलाध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी- रिपोर्ट @ अजय यादव बांदा

सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयन्ती सपा जिलाध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी- रिपोर्ट @ अजय यादव बांदा
बदौसा(बांदा)। बघेलाबारी में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में देश प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयन्ती सपा जिलाध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार पटेल व सपा संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्रों में पुष्प अर्पित कर किया गया। वक्ताओं नें कहा सरदार पटेल समानता के पक्षधर थे, इंसानियत के समर्थक रहे हैं। हमें महापुरुषों की मूर्ति बना कर हमारे बोटों पर राज करने वालों को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। मंगलवार को बघेलाबारी के एक स्कूल में सपा द्वारा आयोजित लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयन्ती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विश्वम्भर प्रसाद निसाद पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव नें कहा आज हमें संकल्प लेना होगा कि लौह पुरुष नें जिस तरह से खंण्ड खण्ड में बटे भारत को अखण्ड भारत बनाया था उसी तरह हमें उनके विचारों के सम्मान में एक जुट हो कर भारत को खण्ड खण्ड होने से बचाने के लिए 2024 में आतताई भाजपा को उखाड फेंकना है। शिकोहाबाद के सपा विधायक डॉ मुकेश वर्मा नें कहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पैगाम है कि पार्टी को मजबूत करके 2024 में बांदा जिले से भाजपा का झण्डा उखाड़ना है। विशिष्ट अतिथि मान सिंह पटेल राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहनी नें कहा हमारे समाज के महापुरुषों की मूर्तियों में माला डाल कर, उनके विचारों में ताला डालने वालों से सावधान रहना होगा। केन्द्र व प्रदेश की सरकार को आडे हांथों ले कर बोले आज इंसान और इंसानियत की जरूरत है। विशम्भर सिंह यादव विधायक बबेरू नें कहा हमे अपने महापुरुषों के बताये रास्ते पर चलना है। अनिल प्रधान सपा विधायक कर्वी नें कहा समाज के हर वंचित, पीडितों की आवाज बनना होगा। विशिष्ट अतिथि शिवशंकर सिंह पटेल पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ निर्भय सिंह पटेल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहनी सभा एवं इंद्रजीत यादव जिला पंचायत सदस्य नें बीजेपी को आडे हांथों ले कर कहा हमारे महापुरुष की स्टेचीव बनवा कर बोट लेने का काम किया है। उनके विचारों को दर किनार कर समाज को उपेक्षित किया है।
महिला सभा की किरन यादव,
उर्मिला वर्मा प्रदेश महिला सभा सरदार पटेल के रास्ते चलने का आह्वाहन किया।
नासिर खाँ जिलाध्यक्ष सपा मजदूर सभा नें गीत के माध्यम से कहा अब झूंठे जुमलेवाजों को अखिलेश नजर आयेंगे। मेरे हिन्दुस्तान को अब अखिलेश चलाने वाले हैं।
विवेक विन्दु तिवारी जिलाउपाध्यक्ष, रामराज पटेल पूर्व ब्लाक प्रमुख जिला उपाध्यक्ष सपा, मुन्ना पटेल विधान सभा अध्यक्ष, श्याम शरण पटेल, बृजेश सिंह पटेल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, कमलेश पटेल, आत्माराम यादव धनीराम यादव जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ बांदा, रोहित कुमार विद्रोही, अवध पटेल, केडी पटेल, गंगादीन यादव प्रधान कुलसारी, अर्चना पटेल जिलाध्यक्ष महिला सभा बांदा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
संचालन जिला महासचिव एजाज अहमद रहे। जिलाध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा नें अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन में लगे कार्यकर्ताओं सभा आये आगन्तुकों सहित सभी को भार ब्यक्त किया।