सरस्वती शिशु मंदिर मुंगावली में विभिन्न परिषदों का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,,रिपोर्ट@भारतेंदु सिंह वैस अशोकनगर
सरस्वती शिशु मंदिर मुंगावली में विभिन्न परिषदों का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
मुंगावली - सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगावली में आज विभिन्न परिषदों के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के पूर्व व्यवस्थापक रामनारायण तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में तथा पूर्व आचार्य भानु प्रताप दांगी अध्यक्ष मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगावली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य बृज बिहारी त्रिपाठी ने की। अतिथियों का परिचय दीदी दीक्षा साहू द्वारा तथा स्वागत किशोर भारती के भैयाओं द्वारा किया गया। प्राचार्य श्री त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए परिषद गठन के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात किशोर भारती, कन्या भारती, बाल भारती एवं शिशु भारती परिषदों के गठन की घोषणा की गई एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सभी परिषदों के भैया-बहनों को शपथ विशिष्ट अतिथि भानु प्रताप दांगी द्वारा दिलाई गई मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने परिषदों को नेतृत्व विकास का श्रेष्ठ अवसर बताया और विद्यार्थियों से पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि श्री दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि परिषदों के माध्यम से पूरे वर्ष विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित होती हैं जो नेतृत्व क्षमता के विकास में सहायक होती हैं। परिषद पदाधिकारियों के रूप में किशोर भारती अध्यक्ष कक्षा 10वीं की मुस्कान गुर्जर, कन्या भारती अध्यक्ष कक्षा 10वीं की सौम्या यादव, बाल भारती अध्यक्ष कक्षा 8वीं की सुरक्षा ओझा, शिशु भारती अध्यक्ष कक्षा 5वीं की रिया साहू को बनाया गया कार्यक्रम का संचालन बालिका शिक्षा प्रमुख दीदी अंजना साहू ने किया तथा अंत में वरिष्ठ दीदी मीना झा द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन विद्यालय में नेतृत्व अनुशासन और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।


