मोहम्मद कैफ का मिनी क्रिकेट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन, विद्यालय परिवार ने दी बधाई                                                                              
अनूपपुर। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक के आदेशानुसार, जिला क्रीड़ा प्रभारी शेख खलील कुरेशी निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरा प्राचार्य आर पी सोनी के मार्गदर्शन में गत दिवस शहडोल में आयोजित विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट मिनी वर्ग में सकरा विद्यालय का खिलाड़ी छात्र मो.कैफ का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट कटनी के लिए हुआ है, खिलाड़ी छात्र के चयन में विद्यालय परिवार ने छात्र के चयन में अपनी बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही विद्यालय के वीडी पटेल, अरुण गुप्ता, रेखा दीक्षित, लवकेश, विनोद कुमार,मधु तिवारी, कीर्ति देवेदी, प्रशीत दास, फूलमती, निधि तिवारी, साहिल खान, शारदा चैरसिया, जशवंत, सुरेंद्र सिंह, लकी, गणेस्वती, सुभद्रा सिंह,चेतन लाल के साथ विद्यालय परिवार ने बधाई दी प्राचार्य श्री सोनी ने बताया कि विद्यालय से लगातार खिलाड़ी छात्र-छात्रा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं यह प्रसन्नता की  बात है साथ ही विद्यालय पीटीआई उपेन्द्र कुमार मिश्रा का कुशल नेतृत्व है उन्होंने खिलाड़ियों को हमेशा बढ़ावा देते रहते हैं जिसके चलते विद्यालय के छात्र-छात्रा खिलाड़ी चयनित होकर बाहर खेल रहे हैं।