*सहायक मंडल अभियंता मनेंद्रगढ़ के साथ मजदूर कांग्रेस की  हुई अनोपचारिक बैठक*

अनोपचारिक बैठक में मजदूर कांग्रेस
अनूपपुर/ , साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर ने मौहरी , कोतमा, अनूपपुर रेलवे कर्मचारियों के आवास व कार्यक्षेत्र में हो रही समस्याओं निराकरण हेतु सहायक मंडल अभियंता मनेंद्रगढ़ अजय कुमार गुप्ता के साथ स्पेशल अनोपचारिक बैठक हुई 
अनोपचारिक बैठक में मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष व सीआईसी प्रभारी लक्ष्मण राव के नेतृत्व शाखा अनूपपुर के कार्य अध्यक्ष विवेक राय , कोषाध्यक्ष सदाशिव पाण्डेय, सहायक सचिव कोतमा अनुज कुमार, संगठन सचिव हरद अजीत कुमार शामिल हो कर निम्नलिखित समस्याओं के निराकरण पर चर्चा हुई 
मौहरी में रेलवे स्टेशन से रेलवे कालोनी तक रोड़ का निर्माण किया जाएगा , हरद रेलवे कालोनी में रेलवे आवासों में चैन लिकिंग बाउंड्री वॉल व सन शेड का निर्माण किया जाएगा, कोतमा रेलवे कालोनी में चिल्ड्रेन पार्क व रोड़ का निर्माण किया जाएगा , आवासों के संयुक्त सर्वे कर कंडम क्वार्टर को तोड़कर नए आवासों का निर्माण किया जाएगा, कोतमा में रेल आवास में सन शेड व मरम्मत के कार्य कराया जाएगा