49 प्रत्याशियो को मिलेगी हार, 15 को जीत का उपहार, शर्ते अटकलो का बाजार गर्म, कल होगा भाग्य का फैसला
जैतहरी नगर परिषद में सर्वोच्च सत्ता का सर्वेक्षण
(विजय उरमलिया/उमेश पात्रिक) 
इन्ट्रो-नगर परिषद जैतहरी के 15 पार्षद पद के लिए 66 प्रत्याषी मैदान में रहे। शुक्रवार को मदान के पष्चात हार-जीत को लेकर प्रत्याषियो की धड़कने थम गई।  जिनकी किस्मत का फैसला कल 23 जनवरी को होगा। परिषद में कब्जा करने को लेकर भाजपा और कांगे्रस ने तमाम जतन चुनाव प्रचार के दौरान किये अब कौन किस पर भारी पडेगा यह परिणाम ही स्पष्ट करेगा। प्रत्याषियो की हार-जीत को लेकर नगर के हर गली चैराहे में लोग चर्चा में जुटे हैं लोगो की चर्चा के बाद आ रहे रूझानो मंे यहां कांग्रेस को बढ़त एवं भाजपा के परिषद बनाने के मंसूबो पर पानी फिरता दिखाई पड रहा है। बहरहाल परिणाम सामने आने तक कुछ नही कहा जा सकता।
जैतहरी। शनिवार को नगर परिषद जैतहरी के 15हो वार्डो के प्रत्याषियो को लेकर लोग सुबह से लेकर देर शाम तक चर्चा में दिखाई पडे यहां तक कि आपस में लोग जीत-हार की बाजी रूपयो में लगा रहे है। सर्वोच्च सत्ता की टीम ने 15 वार्डों का लोगो से चर्चा के बाद रूझान जाना जिसमें भाजपा के लिए चिंता का विषय है, और नगर परिषद की पन्द्रह वार्डों में 7 से 8 में कांग्रेस का कब्जा होता दिखाई पड रहा है, वहीं भाजपा के खाते में चार से पांच वार्ड जा रहे हैं एवं दो वार्डो में निर्दलीय प्रत्याषी कब्जा जमाते दिखाई पड़ रहे है। लेकिन जब तक आधिकारिक मतगणना पूर्ण नही हो जाती तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। नगर परिषद के परिणामो की घोषणा 23 जनवरी को मतगणना के पष्चात होगी।
मतदान के बाद सामने आ रहा रूझान
नगर परिषद जैतहरी के वार्ड नंबर एक में कांग्रेस प्रत्याषी पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का आशीर्वाद मिलने के बाद यहां का समीकरण बदला और आ रहे रूझानो के अनुसार यहां भाजपा यह सीट गवांते दिख रही है। हलांकि यहां भाजपा प्रत्याशी रोहित अग्रवाल टक्कर दे रहे है, तो वार्ड नंबर दो की कांग्रेस प्रत्याशी को खुद भाजपाइयों का साथ मिलने के कारण यहां भी भाजपा प्रत्याषी दूसरे पायदान पर दिखाई दे रहे है। यहां भाजपा उम्मीदवार ऋषभ लहँगीर चुनाव हार रहे है, वार्ड नंबर 3 में पूर्व उपाध्यक्ष रवि राठौर और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कोदू राठौर के बीच कांटे की टक्कर है और ये सीट भाजपा के लिए थोड़ी मुश्किल में फंसी हुई है, तो वही वार्ड नंबर 4 से भाजपा के कैलाश मरावी चुनाव जीत सकते है, वार्ड नं 5 से कांग्रेस प्रत्याशी बिट्टी बाई कोल की जीत सुनिश्चित करते दिख रही है, जबकि वार्ड नंबर 6 में भाजपा कांग्रेस दोनो को पटखनी दे नारू सिंधी जनता की पसंद में आगे दिख रहे है और भाजपा प्रत्याषी आनंद अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह वार्ड नंबर 7 की बात करें तो यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है जहां कुछ कांग्रेसी सुनीता जैन को जिताने में लगे रहे वही निधि ताम्रकार भी सुनीता जैन की मुश्किलें बढ़ा कर जीत दर्ज कर सकती है, वार्ड नंबर आठ में कांग्रेस की शकीला भाजपा उम्मीदवार तारा नामदेव को पटखनी देते दिख रही है, वार्ड नंबर 9 में नवरत्नी शुक्ला का श्यामा बुआ खेल बिगाड़ सकती है अगर श्याम बुआ वोट काटने में सफल रही तो कांग्रेस प्रत्यशी ज्योति राठौर चुनाव जीत कर बड़ी सेंधमारी कर सकती है। बहरहाल इस वार्ड में कांटे की टक्कर है जीत हार का अंतर बहुत कम होगा तो दूसरी तरफ वार्ड नंबर 10 में कुसुम सोनी की जितने की प्रबल संभावना दिख रही है, वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस की जानकी की जीत सुनिश्चित दिख रही है, और यहां भाजपा को बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। वार्ड नंबर 12 में उमंग गुप्ता और सुखलाल प्रजापति के बीच कांटे की टक्कर है यहां भी जीत हार का अंतर बहुत कम होगा सामने आ रहे रूझानों में सुखलाल कांटे की टक्कर दे रहे है जो भाजपा के लिए चिंता का विषय है और मतदाताओं की माने तो दो की लड़ाई में कांग्रेस हाँथ मार सकती है, वार्ड 13 में भाजपा के रमेश राठौर का पलड़ा भारी है और जीत तय मानी जा रही है, वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा पनिका चुनाव जीत सकती है यहां से भाजपा प्रत्याशी रमसुलिया बैगा पिछड़ती नजर आ रही है, वार्ड नंबर 15 में सबिता नत्थू राठौर भाजपा को कड़ी टक्कर दे कर जीत सकती है।