रामदास पुरी बने भाजपा जिला अध्यक्ष तो पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने दी बधाई


अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के द्वारा 13 फरवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के स्थान पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामदास पुरी को अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो वही पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया दोनों नेताओं की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी सन 1989 से भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया और अनूपपुर जिले के ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत दैखल से राजनीतिक यात्रा प्रारंभ करते हुए वह भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन में निरंतर सक्रिय भूमिका अदा की, उनके सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार पुनः उन्हें अनूपपुर जिले का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष के पद से नवाजा है। रामदास पुरी सन 2012 में भाजपा के अनूपपुर जिले के अध्यक्ष बनाए गए थे और 2017 तक वह जिला अध्यक्ष रहे इसके बाद 2017 में ही उन्हें विंध्य विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया इसके पश्चात वह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री के पद पर भी कार्य किए शहडोल संयुक्त जिले के वह सन 1998 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद पर भी कार्य किए इस तरह से वह भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाते रहें उनकी सक्रिय राजनीति का परिणाम रहा है कि उन्हें एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया उनकी नियुक्ति से अनूपपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में हर्ष का वातावरण निर्मित है तथा उन्हें बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।