गूगल बॉय देवेश ने कमिश्नर को बताये राजधानियों के नाम
शहडोल। शहडोल के तीन वर्षीय गूगल बॉय देवेश सिंह ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा को विश्व के कई देशों की राजधानियां, विभिन्न देशों के प्रधानमंत्री के नाम, भारत की राजधानी, भारत के  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और आस्ट्रेलिया की राजधानी, जर्मनी की राजधानी सहित अन्य जानकारियां बताई। जनसुनवाई कार्यक्रम में अपने पिता के साथ पहुंचे गूगल बॉय देवेश सिंह ने कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा से अपनी तुतलाती भाषा में बात की तथा कमिश्नर राजीव शर्मा के पूछने पर उन्हें सभी प्रश्नों के सटीक जबाब दिये। जैन कालोनी शहडोल निवासी देवेश सिंह के पिता ने कमिश्नर को बताया कि देवेश सिंह को विश्व के सभी देशों की राजधानियां, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम एवं देश, प्रदेश की कई जानकारियां कंठस्थ है।