शक्ति केन्द्र सशक्तिकरण अभियान में जुटें-भाजपा जिलाध्यक्ष

शक्ति केन्द्र सशक्तिकरण अभियान में जुटें-भाजपा जिलाध्यक्ष
बिरसिंहपुर पाली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा के प्रयासों के बाद भारतीय जनता पार्टी के युवा तुर्क दिलीप पांडेय ने जिले में भारतीय जनता पार्टी को सक्रिय बनाने का सिलसिला जारी कर रखा है। एक बार भाजपा जिला में चुनावी मोड में खड़ा होकर वर्ष 2018 के इतिहास को दोहराते नजर आ रहा है ।विदित होवे की साल 2018 में भाजपा भले ही प्रदेश में सरकार बनाने में असफल रही, लेकिन उमरिया जिले ने भाजपा का परचम फहरा कर शान दार जीत दी गई थी, ऐसा ही परचम लहराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय की अगुवाई में जिले भर के युवा तरूणाई , वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता देखें जा रहे हैं। इसके लिए जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय लगातार पूरे जिले का भ्रमण कर लोगों को जोड़ने की जद्दोजहद करते देखे जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जिले भर के शक्ति केन्द्रों का भ्रमण कर उन्हें शक्तिशाली बनाने का उद्यम करते हुए क्षेत्र को भाजपा मय बनाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। भाजपा इस समय शक्ति केन्द्रों को आधार बनाकर महत्वपूर्ण इकाई बना सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कारगर उपाय कर रहे हैं। जिले के मतदान केन्द्रों और शक्ति केन्द्रों को जनाधारित बनाने का काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय शक्ति केन्द्रों का दौरा कर बैठक कर प्रत्येक शक्ति केन्द्र में 11 नवयुवकों को जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। इन नवयुवकों में शक्ति केन्द्र प्रभारी संयोजक, सह संयोजक, हितग्राही प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी आदि पदों का सृजन कर नवयुवकों को महती जिम्मेदारी सौंपकर कार्य करने में उन्हें दक्ष बनाने का गुर सीखाने का करतब किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय शक्ति केन्द्रों में बैठक के लिए पहुंचते हैं और वहां के नागरिकों से मिलकर उस क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं, सुझावों को सुन देख युक्त युक्त निराकरण कर अवसर को अनुकूल बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। लगातार जिले के सभी 84 शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 585 मतदान केंद्रों का प्रवास कार्यक्रम बनाकर जिला अध्यक्ष संबंधित मंडल के मंडल अध्यक्ष के साथ शक्ति केंद्र तक पहुंचेंगे। मतदान केंद्र चुनाव जीतने का केंद्र बिंदु होता है, सरकार की योजनाओं और कार्यकर्ताओं के उद्यम के दम पर निश्चित ही भाजपा हर मतदान केंद्र जीतेगी।