जन समस्याओं के निराकरण हेतु जन जातीय कार्य मंत्री ने ग्राम बिजौरी में लगाई जन चैपाल

जन समस्याओं के निराकरण हेतु जन जातीय कार्य मंत्री ने ग्राम बिजौरी में लगाई जन चैपाल
उमरिया। प्रदेश सरकार आम जन की समस्याओं का निराकरण करके उनके जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेष शासन की जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह शासन की योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में किस स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है से अवगत होने हेतु मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजौरी का औचक भ्रमण किया। उन्होंने मढ़िया मोहल्ला बिजौरी में जन चैपाल लगाकर आम जन से पेंषन योजना, खाद्यान्न वितरण, उर्वरक की उपलब्धता, धान उपार्जन, प्रधानमंत्री आवास योजना के किस्तों का समय पर जारी होना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, शालाओ मे षिक्षको की उपस्थिति, आंगनबाड़ी संचालन, मध्यान्ह भोजन एवं सांझा चूल्हा के संचालन के संबंध मंे ग्रामीण जनों से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की खुषी मे ही सरकार की खुषी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रांे में शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करानें के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। इसी का परिणाम है कि हर गांव को मुख्य मार्गो से प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से जोड़ा गया है। गांव के अंदर की सड़कों को सीसी रोड मे तब्दील किया गया है। अमृत सरोवर के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण आजीविका मिषन के माध्यम से महिलाओ को संगठित कर स्व सहायता समूह बनाए गए है जिनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणो की समस्याओं का उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से निराकरण भी कराया। जन चैपाल में ग्राम पंचायत सरपंच, पंच, सीईओ जनपद पंचायत मानपुर राजेंद्र शुक्ला उपस्थित रहें।