बालिकाओं को सिखाया गया आत्मरक्षा के गुर
शहडोल। अधीक्षक बालिका सम्प्रेक्षण गृह श्रीमती संजीता भगत ने जानकारी दी कि बालिका सम्प्रेक्षण में रह रही बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर कराटे प्रशिक्षकों द्वारा सिखाया गया। साथ ही बालिकाओं को बताया गया कि कराटे सीखने से अपने-आप को किसी भी विषम पस्थितियों में सुरक्षित रख सकते है। साथ ही बालिकाओं को अवगत कराया गया कि आते-जाते रास्ते में असामाजिक तत्वों द्वारा अश्लील हरकतें, व छेडछाड की जाती है ऐसे लोंगो से अपने बचाव हेतु आत्मरक्षा शैली के माध्यम से स्वयं को एवं अन्य लोंगो की सुरक्षा कर सकते है एवं दुपट्टे हाथ पर एवं अन्य आवश्यकतानुसार सामग्री जो अपने परिधान के रूप में पहनती है उसका उपयोग हाथियार के रूप में अपने बचाव हेु किस तरह से उपयोग किया जा सकता है उसका प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर आत्मरक्षा प्रशिक्षक अजय कुमार सोंधिया, अजय चैधरी, सुश्री कविता विश्वकर्मा उपस्थित थें।