राम के साथ विनय जय की जीत, बिसाहू लाल कूदेंगे मैदान में बढ़ेगी जैतहरी में सरगर्मी दोनों है अपने किसको कहंू बेगाना @राम भैय्या

राम के साथ विनय जय की जीत, बिसाहू लाल कूदेंगे मैदान में बढ़ेगी जैतहरी में सरगर्मी
दोनों है अपने किसको कहंू बेगाना
(राम भैय्या)
इन्ट्रो-जैतहरी नगर परिषद के मतदान के लिये उलटी गिनती शुरू हो गयी है। एक हफ्ते से कम समय का बचा मतदान का दिन धीरे-धीरे प्रत्याषियों की धड़कनें बढ़ा रहा है, वहीं भाजपा और कंाग्रेस के बीच छिडी चुनावी जंग का भी रंग अब दिखने लगा है। जहां भाजपा गुटबाजी के कारण चुनावी प्रचार में कांग्रेस से पीछे है वहीं कांग्रेस से नाराज चल रहे विनय सिंह को अपने साथ लाकर फिलहाल भाजपा पर बढत बना ली है।
अनूपपुर/जैतहरी। नगर परिषद जैतहरी के चुनाव में हर पल बदलती तस्वीर को लेकर चाय-पान की दुकानों पर चर्चाओं का माहौल गर्म है। वहीं जैतहरी क्षेत्र के दबंग और मतदाताओं में अच्छी पकड़ वाले कांग्रेसी नेता जिला पंचायत सदस्य भूपेन्द्र सिंह का कांग्रेस के पक्ष में खुले-आम समर्थन से कांग्रेस को बढत मिलती दिख रही है। वहीं भूपेन्द्र सिंह के भाई और कांग्रेस के पार्षद रहे विनय सिंह का कांग्रेस प्रत्याषियो के समर्थन में चुनाव प्रचार करना भाजपाईयों के लिये जोरदार झटका माना जा रहा है।
राम के साथ विनय हो तो जय तय है
गुरूवार की दोपहर जैतहरी नगर परिषद के चुनाव में एका-एक कांग्रेस के खेमें में खुषी की लहर छा गई। इस खुषी का कारण था जैतहरी नगर परिषद के चुनाव में कई दषको से अपनी पकड़ और धमक बनाने वाले विनय सिंह जो वर्तमान में कांग्रेस प्रक्रिया से नाराज चल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याषियो के समर्थन में मैदान में कूदकर एका-एक भाजपा खेमे में खलबली मचा दी। यहां पर यह विषेष उल्लेखनीय है कि विनय सिंह के बारे में यह कहा जाता है कि वह नगर परिषद जैतहरी के 15 वार्डो में अपना एक वजूद रखते हैं और कई वार्डो में तो जीत हार तय भी इन्ही के निर्णय पर निर्भर होता है। यही विनय सिंह कुछ दिन पहले तक कांग्रेस प्रत्याषियों से नाराज चल रहे थे और इस बात का आंकलन लगाया जा रहा था कि वह कांग्रेस प्रत्याषियों के विरोध में काम करेंगे। यहां पर यह भी बता दिया जाये कि कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष पद के दावेदार और वार्ड नंबर 1 के प्रत्याषी जय प्रकाष अग्रवाल के लिये विनय सिंह की नाराजगी भारी पड़ सकती थी इस संभावना से इनकार नही किया जा सकता था। यही कारण है कि जय प्रकाष अग्रवाल ने मान मनौव्वल करके किसी तरह विनय सिंह को अपने खेमें में खडा करके कांग्रेस को फिलहाल फ्रंट फुट पर ला दिया है।
आज से संभालेंगे बिसाहू लाल कमान
नगर परिषद जैतहरी का चुनाव अनूपपुर विधानसभा के विधायक एवं प्रदेष सरकार में कैबिनेट मंत्री बिसाहू लाल सिंह के लिये प्रतिष्ठा के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिये महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि प्रत्याषियो के चयन से लेकर यहां के एक-एक गतिविधियो पर नजर रख रहे बिसाहू लाल शनिवार से जैतहरी नगर परिषद के चुनाव की कमान खुद संभालने आ रहे हैं। जैसे कि संभावना है कि अनूपपुर विधानसभा के अंतर्गत पसान, अनूपपुर, बरगवां नगर पालिका में दिन-रात मेहनत करके बिसाहू लाल ने जोड़-तोड़ दण्ड भेद की नीति अपनाकर भाजपा की परिषद बनाने मंे सफल रहे। उसी तरह वह अब जैतहरी में चहलकदमी करके भाजपा प्रत्याषियों के लिये संजीवनी बन सकते हैं। फिलहाल अभी तो भाजपा कांग्रेस से कई कदम पीछे है अब यह बिसाहू लाल की सक्रियता और दांवपेंच से ही पता चलेगा कि यहां पर किसकी सरकार बनेगी।
दोनों है अपने किसको कहंू बेगाना
जैतहरी नगर परिषद के चुनाव को लेकर चाय-पान की दुकानों से लेकर अनूपपुर के राजनैतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि बिसाहू लाल के सामने जैतहरी को लेकर धर्म संकट की स्थिति बनी हुई है। भाजपा की तरफ से अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार और वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला और कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार जय प्रकाष अग्रवाल बिसाहू लाल के सबसे खास माने जाते रहे हैं। बिसाहू लाल द्वारा कांग्रेस छोड़ने के बाद जहां नवरत्नी शुक्ला ने बिसाहू लाल का साथ नही छोड़ा और वह भी भाजपा में आ गयीं वहीं जय प्रकाष ने कांग्रेस में ही रहकर बिसाहू लाल का स्लीपरसेल होने का आरोप झेलते रहे। अब यह किसी के समझ में नही आ रहा है कि इस स्थिति में बिसाहू लाल किस तरह का निर्णय लेंगे, क्योंकि उनके लिये दोनों अपने है और ऐसे में वह किसको गले लगायेंगे और किसको निपटायेंगे यह फिलहाल परिणाम के बाद ही पता चलेगा।