पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाड़े की कांग्रेसियों ने निकाली प्रतीक स्वरूप शव यात्रा।।किया पुतला दहन
बैकुण्ठपुर। कांग्रेस ने 2 बार किया पुतला दहन और आमसभा भी की। वही भाजपाई पहुंचे थाने३ बिना अनुमति के कैसे जलाए पुतला कार्रवाई की जाए। भाजपाई पहुंचे थाना बिना अनुमति कैसे जलाए पुतला क्या पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से जलाए गए पुतला कार्रवाई की जाए। पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े के बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के खिलाफ कथित विवादित बयान के बाद आज पहले युवक कांग्रेस के महासचिव संजीव सिंह ‘काजू’ और जिला अध्यक्ष राम सजीला के नेतृत्व में पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े का घड़ी चैक पर पुतला दहन किया गया।
कांग्रेसियों के द्वारा किया गया पुतला दहन
इसके बाद बड़ी तादाद में विधायक समर्थकों ने भैयालाल राजवाड़े के पोस्टर में कालिख लगाकर व प्रतीक स्वरूप शव यात्रा निकालकर नगरपालिका कांप्लेक्स के समक्ष पुतला दहन किया गया। रैली में भैयालाल शर्म करो और माफी मांगो जैसे नारेबाजी भी की गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा आम सभा में इसके पहले मंत्री रहते भैयालाल राजवाड़े द्वारा गोंड, और साहू समाज एवं महिलाओं के प्रति अपशब्द कहे जाने की भी बात कही गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, महामंत्री प्रदीप गुप्ता, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल चर्चा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमुनि यादव, नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव, भूपेंद्र यादव, विक्रांत सिंह, आशु कुजुर, अरुण साहू, सौरभ गुप्ता, विपुल मिश्रा, अर्पित मनु,अंकित गुप्ता विजय सिंह सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे। उधर भाजपाई पहुंचे थाने- वही बिना प्रशासन की अनुमति के पुतला दहन करने के विरोध में भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, पंकज गुप्ता सौभाग्यवती सिंह और वंदना राजवाड़े सहित 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेसियों पर मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन देने सिटी कोतवाली पहुंचे। भाजपाइयों ने इस संबंध में कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के नेता लोग कोरिया क्षेत्र की जनता को भड़काने का काम कर रहो है भैयालाल राजवाड़े ने किसी भी धर्म व्यक्ति के नाम पर कुछ नहीं कहा यह साफ-साफ बोल रहे हैं गलतफहमी पैदा किया जा रहा है क्षेत्र की जनता के दिलो-दिमाग में