कलेक्टर ने विरासिनी मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न 
उमरिया। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया सनत कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में एडीआर सेंटर भवन जिला न्यायालय परिसर में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ उमरिया पुष्पराज सिंह, आरएस कनौजिया प्रथम जिला न्यायाधीष, आरपी अहिरवार मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, धर्मेन्द्र खण्डायत, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीष, खालिदा तनवीर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीष, राजन गुप्ता द्वितीय व्यवहार न्यायाधीष, अमृता मिश्रा, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश प्रशिक्षित मीडिएटर, टेªनी न्यायाधीषगण, जिला अभियोजन अधिकारी अर्चना रानी मरावी, एडीपीओ वर्मा एवं न्यायालय उमरिया के समस्त पैनल लाॅयर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश विवेक सिंह रघुवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती संगीता पटेल एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी बीडी दीक्षित के द्वारा चर्चा की गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्यस्थता से होने वाले विभिन्न प्रकार के लाभों के बारे में एवं नेषनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में मकर संक्राति के उपलक्ष्य पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संगीता पटेल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया ने व्यक्त किया।