पुलिस, चोर दोनो बना रहे नया रिकॉर्ड, पुलिस मेहरबान एक रात टूटे चार घरों का ताले
बिजुरी। बिजुरी थाना क्षेत्र में चोर पुलिस के लिए चुनौती बनकर रह गए हैं। 1 दिन पूर्व ही बिजुरी थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर पुलिस अधीक्षक ने रात्रि में औचक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए थे। बीते 1 सप्ताह में थाना क्षेत्र में पांच चोरी की वारदात घटित हो चुकी है वही गुरुवार की मध्यरात्रि बिजुरी थाना क्षेत्र के ही ग्राम बेलगांव में चोरों के द्वारा 4 घरों का ताला तोड़ते हुए चोरी का प्रयास किया गया। चोर तो दिन प्रतिदिन अपना नया न्यास रिकॉर्ड दर्ज कर रहे हैं वही पुलिस भी चोरों को अभयदान देकर न पकड़कर रिकॉर्ड बना रही है।
पूर्व जनपद अध्यक्ष के घर में हुई सेंधमारी
ग्राम पंचायत बेलगांव में गुरुवार की मध्य रात्रि चोरों के द्वारा पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा सिंह के घर पर सेंधमारी करते हुए घर में रखे हुए बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा सिंह के पति सरस्वती पाव ने बताया कि जिस घर से चोरी हुई वहां कोई भी नहीं था तथा  बर्तनों के साथ ही अन्य सामान चोरी हुआ है जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
लोगों के जागने के बाद भागे चोर
पूर्व जनपद अध्यक्ष के घर में चोरी करने के बाद भी चोरी का सिलसिला नहीं थमा तथा चोरों ने लखन चैधरी के किराना दुकान का ताला तोड़ चोरी करने का प्रयास किया। जिसके बाद मोहन पनिका के घर में भी ताला तोड़ते हुए चोरी करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही राम मिलन सिंह के घर में भी चोरी की कोशिश की गई लेकिन घरवालों के शोर मचाने के बाद चोर भाग खड़े हुए। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी हंड्रेड डायल वाहन को दी जिस पर रात्रि लगभग 3ः00 बजे हंड्रेड डायल पुलिस गांव में पहुंची। लेकिन तब तक चोर भाग खड़े हुए थे।