खेलो इण्डिया कार्यक्रम के तहत उमरिया जिले में टार्च मशाल रैली का किया गया भव्य स्वागत

खेलो इण्डिया कार्यक्रम के तहत उमरिया जिले में टार्च मशाल रैली का किया गया भव्य स्वागत
खेल से जीवन में अनुशासन आता है-पुलिस अधीक्षक
खेल व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य बनाते हैं-इला तिवारी उमरिया। खेलों इण्डिया कार्यक्रम के तहत उमरिया टार्च मशाल रैली के शहडोल होते हुए उमरिया पहुंचने पर खलेसर नाके के पास जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, खिलाड़ियों, जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों, युवाओं तथा पत्रकारों व्दारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह विशाल रैली जय स्तम्भ, गांधी चैक होते हुए स्टेडियम पहुंची जहाँ जन सभा में बदल गयी, यहाँ पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, प्रभारी कलेक्टर इला तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह, राकेश शर्मा, धनुष धारी सिंह, विष्णु भारती, मोइनुदीन अंसारी, मुकेष झारिया, स्कूल षिक्षा विभाग, जवाहर नवोदय विद्यालय के व्यायाम निर्देषक धीरेंद्र पटेल, नगर पािलका से नारायण दुबे, कृष्णा झारिया, नेहरू युवा केन्द्र उमरिया जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह, क्रीड़ा प्रभारी जितेंद्र सिंह , आर सी स्कूल प्राचार्य, एनसीसी प्रभारी, एनएसएस प्रभारी, विभिन्न खेल क्लबों तथा खिलाड़ियों ने मशाल रैली का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा ने कहा कि खेलों से अनुशासन की सीख देते हैं, एक खिलाड़ी कभी गलत कार्यों में संलग्न नहीं हो सकता है, वह सदैव रचनात्मक कार्यों में समाज का सहयोगी रहता है। प्रभारी कलेक्टर इला तिवारी ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ्य रहता है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को सुद्रढ बनाता है, उमरिया जिले में खेलों की परम्परा रही है, हाकी, हैण्ड बाल, ब्हालीवाल, जूडो कराटे आदि खेलों में जिले के खिलाडियों ने राष्ट्र स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है, इस अवसर पर रिकेश शर्मा तथा धनुष धारी सिंह ने भी विचार व्यक्त किये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी प्रतिपाल सिंह ने कहा कि खेलों इण्डिया कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक इन्दौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट तथा खरगौन में 27 विधाओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि हैं, कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने किया खेलों इण्डिया टार्च मशाल रैली उमरिया से जबलपुर के लिए खिलाड़ियों व्दारा रवाना किया गया।
रैली में नगर के जिला अधिकारी, गणमान्य नागरिक, स्कूल की छात्र छात्राओ, खिलाड़ियो, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनो के पदाधिकारियो व सदस्यों ने भारी संख्या में उपस्थित रहकर भारत का राष्ट्रीय ध्वज, खेलो इंडिया की मषाल लेकर खेलो इंडिया सांग हिन्दुतान का दिल धड़का दो पर थिरके। अमर शहीद स्टेडियम ग्राउण्ड में खेलो में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले अखिल भारतीय स्तर के वरिष्ठ खिलाड़ी राकेष शर्मा, सूर्य प्रकाश गौतम, चंद्रप्रताप तिवारी, मोइनुदीन अंसारी, शंभूदयाल शर्मा, संजय शर्मा, अरूण गुप्ता, सुदर्शन प्रसाद तिवारी, जीवन लाल तोमर को सम्मानित किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च षिक्षा विभाग, नगर पालिका, कालरी विद्यालय, कन्या विद्यालय, खलेसर हाई स्कूल, एनसीसी, स्काउट, खेल संघो में जिला हैण्डबाल संघ जिला क्रिकेट संघ, जिला वाॅलीवाल संघ, जिला हाॅकी संघ तथा क्रीड़ा भारती के खिलाड़ी व पदाधिकारी, राष्ट्रीय खिलाडी आकाष बर्मन, अतुल रजक, षिवम सोंिधयां, प्रकाश कुशवाहा, सोमेश सिंह, दुर्गेश साहू, हाॅकी प्रषिक्षक संजय सिंह, चरण सिंह बड़करे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग तीन हजार छात्र छात्राओ सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।