बाघ ने किया हमला डिप्टी रेंजर घायल जिला अस्पताल में भर्ती
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में डिप्टी रेंजर पर बाघ द्वारा हमला का मामला सामने आया है। बाघ के हमले से घायल डिप्टी रेंजर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज अलसुबह की बताई गई है। जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला वन परिक्षेत्र के महामन बीट के गोहड़ी सर्किल में आज तड़के बाघ ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि शीतकालीन वन्य प्राणी गणना के दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। हमले से घायल डिप्टी रेंजर जितेंद्र सिंह घायल हो गया। हमले के बाद साथ चल रहे वन विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह बाघ को भगाया। बाघ द्वारा हमले की खबर से पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया। हमले से घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय उमरिया ले जाया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।