गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी से अमरकंटक में साधको का आना शुरू

गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी से अमरकंटक में साधको का आना शुरू
अमरकंटक। वर्ष में चार बार मनाई जाती हैं नवरात्रि 22 जनवरी 2023 से शुरू है गुप्त नवरात्रि ज्योतिषाचार्य पंडित अखिलेश त्रिपाठी ने दी जानकारी मां दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्रि के 9 दिन सबसे शुभ माने जाते हैं। नवरात्रि वर्ष में चार बार मनाई जाती है। दो बार गुप्त नवरात्रि और दो बार सामान्य नवरात्रि इस बार माघ की गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी 2023, रविवार से शुरू होगी और इसका समापन 30 जनवरी 2023 को होगा। गुप्त नवरात्रि माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रखी जाती है। गुप्त नवरात्रि की पूजा के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि नवरात्रि के इन दिनों में, देवी दुर्गा अपने भक्तों की हर मुराद पूरी कर उन्हें हर प्रकार के दुःख और दर्द से निजात दिलाती है। यही मुख्य कारण है कि इस दौरान दुनियाभर में देवी दुर्गा के मंदिरों में, मां के भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है।
गुप्त नवरात्रि शुभ योग मुहूर्त
माघ गुप्त नवरात्रि रविवार, 22 जनवरी 2023, प्रतिपदा तिथि प्रारंभ - जनवरी 22, 2023 को सुबह 02 बजकर 22 मिनट से, प्रतिपदा तिथि समाप्त - जनवरी 22, 2023 को रात 10 बजकर 27 मिनट तक, घट स्थापना मुहूर्त-सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर 10 बजकर 58 मिनट तक।
गुप्त नवरात्रि का महत्व
अखिलेश त्रिपाठी का कहना है की गुप्त नवरात्रि को खासतौर पर विशेष मनोकामना पूर्ति और सिद्धियां पाने के लिए मनाई जाती हैं। गृहस्थ जीवन वालों को इस नवरात्रि में देवी की सात्विक पूजा ही करनी चाहिए। तामसिक पूजा केवल तांत्रिक और अघोरी करते हैं। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रों के साधनाकाल में मां शक्ति का जप, तप, अनुष्ठान, ध्यान आदि गुप्त तरीके से करने पर जीवन में आ रही सभी बाधाएं खत्म होने लगती हैं।