कला केन्द्र मैदान में भाजपा द्वारा जनजातीय अधिकार महासम्मेलन का आयोजन
अंबिकापुर। शहर के कला केन्द्र मैदान में भाजपा द्वारा जनजातीय अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में संभाग भर के लगभग दस हजार जनजाति समाज के लोग महासम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितीन नवीन, विधायक रामपुर ननकी राम कंवर, रामविचार नेताम, लता उसैंडी, रायगढ़ सांसद गोमती साय, केदार कश्यप, विष्णुदेव साय, महेश गागड़ा सहित अन्य शामिल शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह ने महासम्मेलन में मौजूद जनजाति समाज के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों में मुझे 15 वर्ष मौका दिया। जब मैं पहली बार छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बना था तो बनवासी भाइयों के लिए 1 रुपए चावल देने का काम किया था। ताकि कोई भी आदिवासी भाई भूखा न सोए। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सरगुजा संभाग में सड़क नहीं थे। माओवादियों का गढ़ हुआ करता था। मैंने 15 वर्र्षों में गांव-गांव में सड़क, बिजली, पहुंचाने का काम किया था। सरगुजा से लेकर बस्तर तक नक्सवाद खत्म करने का काम किया था। केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 16 लाख पीएम आवास भेजा पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पीएम आवास के साथ-साथ गरीबों को मिलने वाला चावल भी खा गई। मैंने आप लोगों को चरणपादुका पहनाने का काम किया ताकि आप लोगों के पैर में कांट न गड़ सके। उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों को पीएम आवास, एक रुपए चावल, कन्यादान योजना, तिर्थ योजना, छात्राओं के लिए साइकिल चाहिए तो आप लोगों आदिवसी विरोधी कांग्रस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जनजाति समाज को ठगने का काम किया है। आप लोगों ने हम पर 15 वर्षों तक विश्वास किया। इस बार आप लोग अपने राजा को मुख्यमंत्री बनने की बात पर धोखे में आ गए और हमें अवसर नहीं दिया। वहीं जिस पर आपने विश्वास किया, उसी ने धोखा दिया, कांगे्रस पार्टी ने आपके राजा को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। भूपेश सरकार ने आप लोगों को ठग कर केवल वोट लेने के काम किया है। ऐसी आदिवासी विरोधी सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकना है। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी बेटी को देश के सर्वोच्च पद पर बैठा कर राष्टपति बनाने का काम किया है। वहीं भगवान बिरसा मुंडा जयंती को जनजाति आदिवासी गौरव दिवस मनाकर गौरवान्वित करने का काम केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आदिवसी समाज के जीवन में परिवर्तन लाने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी की कर सकती है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आदिवासियों को केवल शोषण करने का काम किया है। इस बार जनजाति विरोध कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने की जरूरत है।
सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की जरूरत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए जो महासम्मेलन में जनजाति समाज के लोगों ने एक जुटता दिखा है इससे स्पष्ट है कि इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी। केन्द्र सरकार ने गांव-गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोडने का काम किया है। केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार को 23 करोड़ रुपए विकास कार्य के लिए दिए पर प्रदेश की कांगे्रस सरकार ने एक भी विकास के काम नहीं किए हैं। आदिवासियों पर अन्याय करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ और आंदोलन तेज करने की जरूरत है। पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने जनजातीय अधिकार महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अधिकार के लिए लड़ाई का समय आ गया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासियों को केवल शोषण करने का काम किया है। वहीं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारी पार्टी गरीब आदिवासी समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों के विकास के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि 12 जनजातियां लिपिकीय त्रुटि के कारण संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो रही थी, इस पर केंद्र सरकार का ध्यान गया और बिंझिया, पंडो सहित अन्य जनजातियों को उनके संवैधानिक अधिकारों को हासिल करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पहल की गई और उन्हें जनजातियों की सूची में शामिल किया है। इससे इन जनजातियों को अब आरक्षण का लाभ मिलेगा। वहीं रायगढ़ सांसद गोमती साय ने कहा कि जल-जंगल और जमीन की बात करने वाले आदिवासी दुनिया को हिलाने की ताकत रखते हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासियों के खिलाफ षडयंत्र कर रही है।